spot_img

करीना कपूर की ‘प्रेग्नेंसी’ वाली अफवाह पर आया मजेदार जवाब, बोलीं- ‘हट ना बे!’

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : बॉलीवुड की करीना कपूर खान इन दिनों अपनी किसी फिल्म से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर उड़ रही एक अफवाह से सुर्खियों में हैं। जिम के बाहर उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें उनका बैली फैट नजर आया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार शुरू हो गई, क्या बेबो तीसरी बार मां बनने वाली हैं? अफवाहों ने जोर पकड़ा तो करीना की टीम को सफाई देनी पड़ी। अब खुद करीना ने भी अपने अंदाज में इस पूरे मामले पर ऐसी चुटकी ली है कि मामला और मजेदार हो गया।

‘हट ना बे’… पिज्जा इमोजी ने खोल दी पूरी कहानी!

शनिवार को करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर री-शेयर की। तस्वीर उनके मेकअप आर्टिस्ट मितेश रजनी की थी, जिसमें सिर्फ फूला हुआ पेट दिखाई दे रहा था। करीना ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘हट ना बे’ और इसके साथ हंसने, शर्माने और पिज्जा वाले इमोजी लगाये। करीना का यह अंदाज साफ इशारा कर रहा था कि वह प्रेग्नेंसी की अफवाह को गंभीरता से लेने के बजाय मजाक में उड़ा रही हैं।

पैप्स से भी बोलीं, ‘पागल कर देते हो तुम लोग’

इसी बीच करीना का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वह येलो ओवरसाइज शर्ट और ब्लैक डेनिम जींस में नजर आ रही हैं। कार में बैठते वक्त पैपराजी की ओर देखकर करीना मुस्कुराईं और बोलीं, ‘पागल कर देते हो तुम लोग।’ इसके बाद उन्होंने सभी को बाय भी किया। उनके चेहरे पर नाराजगी के बजाय हंसी नजर आई। ऐसा लगा जैसे वह बीते दिन की प्रेग्नेंसी वाली चर्चा को लेकर खुद भी इस पूरे वाकये का मजा ले रही हों।

टीम ने भी साफ कर दिया, प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना

अफवाहों को हवा मिलते ही करीना की टीम ने भी स्थिति स्पष्ट कर दी थी। टीम ने कहा कि करीना कपूर प्रेग्नेंट नहीं हैं और सोशल मीडिया पर चल रही बातें गलत हैं। टीम के मुताबिक, उनके बैली फैट की वजह पिज्जा, पास्ता और छुट्टियों का असर है। वहीं, कैमरा एंगल ने भी तस्वीर को कुछ ऐसा बना दिया कि लोगों को गलतफहमी हो गई। गौरतलब है कि करीना हाल ही में पति सैफ अली खान के साथ छुट्टियां मनाकर लौटी हैं। करीना के अंदाज में खास बात यही रही कि उन्होंने किसी लंबी सफाई के बजाय हंसी-मजाक और पिज्जा इमोजी से पूरी कहानी कह दी।

इसे भी पढ़ें :

दो पाइप, नीचे खाई और ऊपर बोलेरो… वीडियो वायरल

Kohramlive : पहाड़ों में रास्ते अक्सर मंजिल से ज्यादा...

बाथरूम बना ‘पिजन हॉस्टल’, म्यूजिक आर्टिस्ट बोली…

Kohramlive : ब्रिटेन की म्यूजिक आर्टिस्ट मिमी स्ट्रेंजर के...

पुलिसकर्मियों को दिये ये खास टास्क, क्या बोले SSP… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में क्राइम कंट्रोल से लेकर...

अंदाज ऐसा कि इंटरनेट भी बोला, वाह रे हाथी!

Kohramlive : जंगल की दुनिया में जिंदगी हर दिन...

परीक्षा की हर गड़बड़ी को सुधारने के लिये CM का बड़ा फैसला…

Bihar : बिहार में राज्य सरकार ने परीक्षा व्यवस्था...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: