Kohramlive : उम्र बढ़ती गई, लेकिन रफ्तार का जुनून आज भी कायम है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अब पेट्रोल-डीजल नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक पावर के साथ सड़कों पर नजर आये हैं। Big B ने Mahindra BE 6 इलेक्ट्रिक SUV खरीदी है और अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खुद अपनी नई कार की ड्राइविंग सीट पर नजर आ रहे हैं। वीडियो उनके घर के बाहर मौजूद एक फैन ने रिकॉर्ड किया है। कार की नंबर प्लेट चेक करने पर इसके अमिताभ बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड होने का दावा किया गया है।
View this post on Instagram
घर से निकली नई SUV तो देखने वालों की लगी नजर
वीडियो में अमिताभ बच्चन अपनी नई Tango Red रंग की Mahindra BE 6 लेकर घर से बाहर निकलते दिखाई देते हैं। जैसे ही कार सड़क पर आती है, सुरक्षा कर्मचारी भीड़ को वाहन से दूर रखने की कोशिश करते नजर आते हैं। कैमरे में Big B का चेहरा साफ नहीं दिखाई देता, लेकिन उनकी झलक जरूर मिलती है। खास बात यह भी है कि वह उसी ऑरेंज रंग की स्वेटशर्ट में नजर आते हैं, जो इससे पहले सामने आये वीडियो में दिखाई दी थी। फिर क्या था, Big B ने कार संभाली और सीधे सड़क पर निकल पड़े। अमिताभ बच्चन की BE 6 टॉप-एंड Pack Three ट्रिम वाली बताई जा रही है। इसमें 79 kWh का बैटरी पैक मिलता है। इसके फीचर्स की बात करें तो SUV में दो 12.3-इंच डिस्प्ले, 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, Dolby Atmos, दो वायरलेस चार्जिंग पैड, कूल्ड आर्मरेस्ट कंसोल, 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिये गये हैं।








