Bokaro : बोकारो में एक महिला का अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। बीते 15 अगस्त को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला को 18 अगस्त को होश आया। सदर अस्पताल में भर्ती महिला ने अपने परिजनों को बताया कि उस शाम 7 बजे वो अपने घर लौट रही थी, रास्ते में ही औद्योगिक क्षेत्र में पीछे से आये कार सवार लोगों ने मुंह पर कपड़ा डालकर जबरन कार में बैठा लिया। कार में महिला को पानी पिलाया गया, पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो अपने को एक कमरे में पाया। कमरे में लाइट नहीं थी, दरवाजा भी बाहर से बंद था। रात में कोई शख्स आया और फिर उसे पानी पिलाया। पानी पीने के बाद धीरे-धीरे वह बेहोश हो गई। बेहोश होने के पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर बोकारो की बालीडीह पुलिस ने तीन लोगों को अपनी कस्टडी में लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें











