JAMSHEDPUR : रविवार की सुबह एक सिपाही की लाश कुएं से बरामद की गई। सिपाही जमशेदपुर में डायल 100 में तैनात था। मृतक की पहचान रामविलास पासवान (30) के रूप में की गई। रामविलास हजारीबाग का रहने वाला था। लाश मिलने की सूचना पर एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में कर MGM अस्पताल भेज दिए।
रामविलास के सहकर्मी सिपाहियों ने बताया कि वे लोग रविवार की सुबह नहाने के लिए साकची थाना परिसर में स्थित कुएं के पास गए थे। कुएं में झांकने पर पानी में लाश पड़ी दिखी। लाश निकालने पर वो रामविलास पासवान निकला। सिपाहियों ने आशंका जताई कि पैर फिसलने से सिपाही कुएं में गिर गया होगा। और कुछ सिपाहियों ने आत्महत्या करने की आशंका भी जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रामविलास के परिजन भी MGM अस्पताल पहुंचे।
Read More :…और भाभी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
Read More :BREAKING : रांची के जाने-माने मशहूर टेंट व्यवसायी तिलक राज आज़मानी का निधन
Read More :देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने दिया इस्तीफा…
Read More : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ








