Khagaria : बिहार के खगड़िया में सोमवार की सुबह कोसी नदी में नाव पलटने से 8 लोग तेज धार में बह गए। तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से 6 महिला-पुरुषों को बचा लिया गया। दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। SDRF की मदद से शव को बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार व हल्का कर्मचारी तरुण कुमार पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई जा रही है।
मृतक महिलाएं एक ही गांव की
मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुसमुरी विशनपुर पंचायत के के पास की घटना है। विशनपुर गांव के वार्ड 17 निवासी जितेन्द्र कुमार रजक उर्फ जीतो रजक की 32 वर्षीय पत्नी बबीता देवी एवं भदास गांव निवासी रूदल साह की 25 वर्षीय पत्नी नीतू देवी की डूबने से मौत हो गई। इसी गांव के अशरफी साह की 55 वर्षीय पत्नी अनिता देवी, बानो रजक का पुत्र राजेश रजक, भोला साह की पत्नी माला देवी सहित 6 लोगों को बचा लिया गया। इनका इलाज गांव के निजी क्लिनिक में किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर
इसे भी पढ़ें : बाघमारा पूरा गरम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिजली बिल बकाया है, यह फोन आते ही हो जाये अलर्ट… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने 3 माह के लिए कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : खुशनसीबी का गुल खिला, अब रांची में आंखों का इलाज बिल्कुल मुफ्त…
इसे भी पढ़ें : भाई ने लिया कर्ज, पड़ोसी ने बहन की लूट ली इज्जत… देखें कैसे








