spot_img

40 मिनट तक रोक दी ब्लड सर्कुलेशन, रिम्स में मुफ्त में हुआ अनोखा ऑपरेशन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : पूरे शरीर में दौड़ रहे ब्लड को करीब 40 मिनट तक रोका गया, इसके बाद मरीज के हृदय के महाधमनी को कृतिम पाइप के जरिए बदला गया। इस मरीज की महाधमनी (Aorta) कई हिस्से में फट रही थी। इस स्थिति को Aortic Dissection कहा जाता है। इसमें जान जोखिम में रहता है। करीब 1 घंटे की बेहतरीन कोशिश में मरीज का ऑपरेशन कामयाब रहा। यह कमाल कर दिखाया रिम्स के CTVS विभाग के HOD डॉ विनीत महाजन की टीम ने। रिम्स में पहली बार ऐसा ऑपरेशन हुआ।

प्राइवेट अस्पतालों में इस तरह के सर्जरी का खर्च 10 से 15 लाख रुपये तक हो जाता है, वहीं रिम्स में मुफ्त में हो गया। धनबाद से आये इस मरीज का ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त में किया गया। मरीज की हालत बिल्कुल ठीक-ठाक है। बीते साल दिसम्बर माह में रिम्स में भर्ती हुये इस मरीज का साल के पहले ही दिन जटिल ऑपरेशन कर रिम्स ने अपने नाम एक और बेहतरीन कामयाबी बटोर ली। रिम्स के डॉक्टर खूब वाहवाही लूट रहे हैं। कुछ डॉक्टरों का कहना था कि आमतौर पर यह बेहद जटिल ऑपरेशन है, इसमें मरीज की जान जाने की आशंका भी बनी रहती है। करीब 50 परसेंट मरीज की जान खतरे में रहती है।

रिम्स के डॉक्टरों की इस सफलता पर सीएम हेमंत सोरेन ने टीम में शामिल डॉक्टरों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ‘X’ पर लिखा- शानदार ! आप सभी को हार्दिक बधाई।

इसे भी पढ़ें : लक्षद्वीप में PM ने क्या-क्या किया… देखें तस्वीरें

इसे भी पढ़ें : खूंखार आतंकवादी मट्टू कस्टडी में, उगलेगा कई राज…

इसे भी पढ़ें : पत्नी ने हक जताया, फौजी पति ने हलक में उतार दी गो’ली…

इसे भी पढ़ें : केपटाउन में टीम इंडिया ने रच डाला इतिहास… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : झारखंड में नगर निगम के चुनाव का रास्ता साफ, HC ने क्या कहा… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में यहां हो सकती है बारिश… जानें

इसे भी पढ़ें : पटना से झारखंड के इन रूटों पर चलेंगी चमचमाती नई बसें… कब से जानें

इसे भी पढ़ें : सस्ती हो सकती है इस फ्लाइट्स की टिकट… जानें

इसे भी पढ़ें : राजधानी के रातू में अंधाधुंध फा’यरिंग, मा’रा गया कोयला कारोबारी… जानें

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख