spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अजनबी के साथ देखते ही खौला खू*न, कर दिया पूनम का काम तमाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : एक अजनबी शख्स के साथ पूनम को देखते ही उसका खून खौल गया। वह पड़ोस में रहनेवाली पूनम को बेइंतहा प्यार करता था। उसे हर रोज अपनी हिफाजत में ड्यूटी तक छोड़ने भी जाता था, लाने भी जाता था। अजनबी शख्स के साथ देखे जाने के बाद दोनों में तकरार भी हुई। उसने पूनम को खुद को सुधार लेने के लिए आगाह भी किया। पूनम यह बोल कर टालती रही कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा तुम सोच रहे हो। किसी से हंस बोल लेने का मतलब यह नहीं की हम उसके हो गए। पर सुनील कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। उसे शक हो गया था कि पूनम उसे धोखा दे रही है। तब पूनम के घर के बगल में रहनेवाले सुनील का गुस्सा थमा नहीं। उसने भयानक इरादा बना लिया।

पहले से तय प्लानिंग के अनुसार वह रांची के रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल पहुंचा। इसी हॉस्पिटल में पूनम सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती थी। 18 दिसंबर की शाम वह हॉस्पिटल पहुंच गया और पूनम के आने का इंतेजार करने लगा। पूनम के बाहर आते ही उसे अपने पास बुलाया। उसे मनाते हुए अपनी स्कूटी में बैठा पतरातू की तरफ ले गया। पतरातू के रैण्डो के पास सुनसान जगह पर स्कूटी को रोक दिया। इसके बाद Poonam के शॉल से ही उसका गला घोंट उसे मार डाला। वहीं चेहरे को भी पत्थर से कुछ दिया। ताकि उसकी पहचान ना हो सके। दूसरे दिन सड़क पर डेड बॉडी की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवती के पास से उसका आई कार्ड मिला। उसकी पहचान Poonam के रूप में की गयी। पूनम रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर विद्यानगर रोड नंबर 3 में रहती थी। पुलिस अनुसंधान में खुलासा हुआ कि शादीशुदा पूनम को चाहने वाला उसका पड़ोसी सुनील अपने घर से गायब है। रांची पुलिस कप्तान ने हत्यारों को खोज निकालने के लिए SIT का गठन किया। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से सुनील को धर दबोचा। उसने अपना गुनाह कबूल लिया। इस कांड का खुलासा करने में कांके के थानेदार बृज कुमार और सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार की सराहनीय भूमिका रही। सुनील ने चौंकाने वाला राज खोला। सुनें क्या बोले रुरल एसपी मो नौशाद आलम और थानेदार बृज कुमार…

इसे भी पढ़ें : खींच के ले जाता रहा आदमखोर, चिल्लाती रही मां… फिर क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें : राजधानी में मा*री गई पूजा की ह*त्या में करीबी का हाथ, CDR ने खोला राज… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...