LATEHAR : बीती रात महेश्वर उरांव के घर में अचानक आग लग गई। इस अगलगी में 6 लोग घायल हो गये। आनन फानन में सभी घायलों को मनिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए सभी को लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों की पहचान नागेश्वर उरांव, रामेश्वर उरांव, अखिलेश उरांव, प्रेम उरांव, मदन उरांव और जयराम उरांव शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, महेश्वर उरांव के घर के सभी लोग सोये हुए थे। तभी अचानक सबकी नींद टूटी और सभी जान बचाकर घर से बाहर भागे और चीखने लगे। आसपास के ग्रामीण वहां जमा हुए और पानी फेंककर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। परंतु इसी दौरान आग की तेज लपटों से गर्म होकर घर में रखा हुआ गैस का सिलेंडर अचानक फट गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर की छत उड़ गई। वहीं घर में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं कई ग्रामीण भी इसकी चपेट में आ गए। घरवालों का कहना है कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी उन्हें नहीं हो सकी। इस अगलगी की घटना में घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव की है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस जिले में पुरुषों के लिए शुरू होगी ब्लू सिटी बस सेवा, जानें किराया
इसे भी पढ़ें : जिस घर के आंगन से दूल्हे की बारात निकलनी थी, वहां से निकली अर्थी
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में चार नक्सलियों को लगी गोली, देखें कहां
इसे भी पढ़ें : महाभारत के ‘शकुनी मामा’ अस्पताल में भर्ती, टीना घई ने कहा- प्रार्थना कीजिए
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में आज फिर मिले IED… देखें कितना
इसे भी पढ़ें : भयानक ट्रेन हादसे पर पूरा देश हैरान, अब तक 269 की गई जान…















