रांची : फॉर्च्यूनर गाड़ी बन गया जी का जंजाल। दोस्त ही बन गए जानी दुश्मन। वह तो भला हो पुलिस का जिसने समय रहते उन्हें खोज निकाला। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के अनुसार शाबिर, सोनी और शकील जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। तीनों आपस में पार्टनर हैं। तीनों ने एक जमीन बेची और उसी पैसे से मिलकर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी थी। उसी गाड़ी को रखने को लेकर तीनों में विवाद हो गया। तीनों गाड़ी को अपने पास रखना चाहते थे। बाद में साबिर और सोनी मिल गए और शकील को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसी को लेकर गुरुवार को शाबिर व सोनी स्कॉर्पियो संख्या JH05S-0066 से चंदवे चौक पहुंचे। वहीं पर विवाद के दौरान दोनों ने मिलकर शकील को पिट दिया। इसके बाद स्कॉर्पियो में अगवा कर शकील को ओरमांझी की तरफ ले जाने लगे।
इसे भी पढ़ें : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…
इसे भी पढ़ें : कोरोना प्रोटोकॉल तोड़कर कर रहे थे शादी, बुरे फंसे दूल्हे के पिता और ससुर
इसी बीच पुलिस को खबर मिल गई। पुलिस की टीम ने ओरमांझी चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को देखकर अपराधी स्कार्पियो गाड़ी लेकर दूसरी तरफ भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों अपराधियों को दबोच लिया। साथ ही युवक को भी बरामद कर लिया। अपहृत को सकुशल बरामद करने में सब इंस्पेक्टर विनय राम अखिलेश ठाकुर, एएसआई संतोष महतो और ओरमांझी थाने की पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।








