Ranchi : खिजरी के विधायक राजेश कच्छप द्वारा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर दिये गये बयान पर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। इस बयान को भारतीय जनता पार्टी ने बेहद आपत्तिजनक करार देते हुये कड़ा विरोध दर्ज किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि विधायक का बयान निंदनीय है, वहीं, राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति असम्मान का द्योतक है। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ करोड़ों भारतीयों की आस्था और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत का प्रतीक है, ऐसे में इसके खिलाफ किसी भी प्रकार की टिप्पणी जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।
डॉ. वर्मा ने आरोप लगाया कि विधायक का वक्तव्य लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी गंभीर है और ऐसे में विधायक के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्रवाई होनी चाहिये। उन्होंने मांग की कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये राजेश कच्छप की विधानसभा सदस्यता पर भी विचार किया जाना चाहिये।भाजपा सांसद ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय प्रतीकों, देश की गरिमा और सम्मान से जुड़ी बातों पर कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता ऐसे बयानों को बिल्कुल स्वीकार नहीं करेगी और कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिये।
इसे भी पढ़े : चलती ट्रेन से पूर्व IPS गिरफ्तार, 26 साल पुराना धागा फिर खुला…
इसे भी पढ़े : चलती ट्रेन से पूर्व IPS गिरफ्तार, 26 साल पुराना धागा फिर खुला…








