Bihar : दिल्ली जा रहे पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर को आज लखनऊ पुलिस ने चलती ट्रेन में घेर कर गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सीतापुर–महोली बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया गया। यह कोई ताजा विवाद नहीं, बल्कि 26 साल पुराना धागा है, जिसे पुलिस ने दोबारा सुलझाना शुरू किया है। इल्जाम है कि 1999 में देवरिया में SP रहते हुये अमिताभ ने अपने पद की ताकत का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी के नाम पर फर्जी पहचान और जाली दस्तावेजों के जरिये इंडस्ट्रियल प्लॉट हासिल कराया। शिकायत लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी संजय शर्मा ने दी थी। उनका कहना है कि अमिताभ की पत्नी नूतन ठाकुर ने अपनी पहचान बदल कर (नाम: नूतन देवी, पति का नाम: अभिजात/अभिताप ठाकुर, पता: बिहार के सीतामढ़ी का फर्जी पता) जमा किया था। इन्हीं दस्तावेजों के दम पर देवरिया के जिला उद्योग केंद्र में प्लॉट नंबर B2 हथिया लिया गया। शिकायत में दावा है कि प्लॉट लेने के लिये नकली आवेदन पत्र, फर्जी शपथ-पत्र, कोषागार चालान तथा अन्य जाली दस्तावेज तैयार किये गये। पुलिस के अनुसार, तत्कालीन एसपी रहते हुये अमिताभ ठाकुर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए इस फर्जी आवंटन को संरक्षण दिया। बाद में यह प्लॉट असली नाम से बेच दिया गया, जिससे सरकारी विभाग, बैंक और दूसरे शेयरधारक वर्षों तक ठगे गये। इस शिकायत पर 12 सितंबर 2025 को तालकटोरा थाने में FIR दर्ज की गई थी।
CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...
जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…
Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...
मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...
Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…
Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...
हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...





