spot_img
spot_img
spot_img

बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की कोरोना से मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मध्यप्रदेश : खंडवा सीट से बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का कोरोना से निधन हो गया है। मंगलवार सुबह उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के अनुसार बीजेपी नेता के 90 प्रतिशत फेफड़े संक्रमित हो गए थे।

बीते 11 जनवरी को सांसद नंदकुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद भोपाल के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल लाया गया। बीजेपी सांसद के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि खंडवा से लोकसभा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन से दुखी हूं, उन्हें मध्य प्रदेश में बीजेपी को मजबूत करने के संगठनात्मक कौशल और प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति संवेदना। शांति।

वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा कि नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में बीजेपी ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नंदू भैया ने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया। आज उनका पार्थिव शरीर पहले हम भोपाल लायेंगे और बाद में उनके गांव शाहपुर ले जाया जायेगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

बीजेपी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान 2014 में खंडवा से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के पद से यह कहकर इस्तीफा दे दिया था कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में विकास करना चाहते हैं। बुरहानपुर में जन्मे नंद कुमार चौहान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शाहपुर के नगर पालिका अध्यक्ष के तौर पर की थी।

इसे भी पढ़ें : जल्द खत्‍म हो सकता है टोल प्‍लाजा का कंसेप्‍ट, सैटेलाइट से होगा टैक्‍स कलेक्‍शन

इसे भी पढ़ें : पत्रकार की भूमिका में जल्‍द नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, जानें किस मूवी में

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...