कोहराम लाइव डेस्क : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की नयी फिल्म ‘धमाका’ जल्द रिलीज होने वाली है। इसमें कार्तिक एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे। इसका टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म को राम माधवानी ने डायरेक्ट किया है। यह मूवी नेटफिलिक्स पर रिलीज होगी। टीजर रिलीज करते हुए कार्तिक ने लिखा- मैं अर्जुन पाठक, जो भी कहूंगा, सच कहूंगा।
इसे भी पढ़ें : Sex Racket@ Jamshedpur: पुलिस के पहुंचते ही पार्लर में मच गया हड़कंप
मुंबई बेस्ड है कहानी की थीम
टीजर के अनुसार फिल्म की कहानी में एक रिपोर्टर को एक अजनबी व्यक्ति से कॉल आता है, जो बांद्रा-वरली सी लिंक को उड़ाने की धमकी देता है। जान लें कि 12 दिसंबर 2020 को कार्तिक ने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी।
इसे भी पढ़ें : मार्च में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपना काम
पिछली बार दिखे थे ‘पति, पत्नी और वो’ में
इस फिल्म के पहले कार्तिक ‘पति, पत्नी और वो’ में दिखे थे। इसमें कार्तिक के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था। मूवी में कार्तिक के किरदार का नाम चिंटू त्यागी था।












