Ranchi : झारखंड में तपती हवा में लू से ज्यादा गुस्से और बेबसी की तपिश भी महसूस होने लगी है। नल है, पर पानी नहीं, पोल है, पर बिजली की आंख-मिचौली से परेशान जनता के बीच अब सियासत भी गर्म हो गई है। BJP ने राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मीडिया से कहा कि सरकार अक्षम और भ्रष्टाचार में डूबी है। पानी और बिजली जैसी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रही है।
आदित्य साहू ने कहा कि “हर घर नल जल” योजना के तहत केंद्र सरकार से 2019-2025 तक 12,982 करोड़ मिले। लेकिन सिर्फ 6010 करोड़ (46.9%) खर्च हुये। 7000 करोड़ से ज्यादा राशि अब भी पड़ी है। नतीजा, झारखंड में “हर घर नल जल” की सफलता 55% है, वहीं, देश का औसत 81% है। उन्होंने कहा कि राज्य में 80 हजार चापाकल अब भी खराब पड़े हैं। गांव-गांव में लोग पानी के लिये तरस-भटक रहे हैं।
BJP नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे
दावा किया गया था कि 72 घंटे में बिगड़े चापाकल को मरम्मत कर लिया जायेगा, पर ऐसा नहीं हो सका। साहू ने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि अब चुप्पी नहीं, सीधा विरोध किया जायेगा। 6 से 12 मई तक हरेक जिले में जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा। भाजपा नेता आदित्य साहू ने कहा कि नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। उनके हाथों में तसला, देगची, घड़ा एवं बाल्टी होगा। उनका संदेश साफ है “सोई हुई सरकार को जगाना है।”
तारीखवार कार्यक्रम
- 6 मई: गढ़वा, पलामू, लातेहार
- 7 मई: चाईबासा, जमशेदपुर, सरायकेला
- 8 मई: हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, कोडरमा
- 9 मई: दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, गोड्डा, देवघर
- 11 मई: गिरिडीह, धनबाद, बोकारो
- 12 मई: रांची, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी
इसे भी पढ़े : UP : असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू…
इसे भी पढ़े : Bihar : बच्चे पड़े भारी, छिन गई नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…












