spot_img

सजा खत्म होने से पहले ही बिकिनी किलर सलाखों से होगा बाहर, जानें कैसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अपराध जगत के कभी बेताज बादशाह माने जाने वाले चार्ल्स शोभराज की जीवन गाथा एक बार फिर से छाई है। दुनिया में बिकिनी किलर के नाम से मशहूर सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज बहुत जल्द ही जेल की सलाखों से बाहर आने वाला है। 1944 में जन्मा चार्ल्स शोभराज लगभग 78 साल का हो गया। बूढ़ा हो जाने के कारण ही उसे जेल से बाहर आने का मौका मिल रहा है। नेपाल में दो पर्यटकों की हत्या के जुर्म में भक्तपुर के काठमांडू उपनगर की एक जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। नेपाल के कानून के मुताबिक 65 साल की उम्र से ज्यादा के कैदी का अगर चाल-चलन और बर्त्ताव अच्छा है तो उसकी सजा में 75 फीसदी तक की छूट दी जा सकती है। शोभराज की रिहाई के पीछे नेपाल का वरिष्ठ नागरिक अधिनियम है। शोभराज के वकील लंबे समय से क्षमादान के लिए अदालत के हस्तक्षेप की मांग कर रहे थे। विभिन्न याचिकाओं में उन्होंने वरिष्ठ नागरिक अधिनियम 2063 के खंड 12 (1) के प्रावधानों का हवाला देते हुए उसकी जेल की सजा में छूट की मांग की गई थी। जो उम्रदराज कैदियों की सजा में छूट की अनुमति देता है। यही उसकी रिहाई का बड़ा कारण बना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रांसीसी दूतावास ने भी शोभराज की सेहत को देखते हुए उसकी रिहाई के लिए नेपाल सरकार से संपर्क किया था। अमेरिकी नागरिक कोनी जो बोरोनज़िच एवं उसकी कनाडाई प्रेमिका लॉरेंट कैरिएर की हत्या में वो दोषी पाया गया था। उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 19 सितंबर, 2003 को शोभराज को गिरफ्तार किया गया था। आजीवन कारावास की सजा अगले साल 18 सितंबर को खत्म होनी थी।

एक जमाना था, जब चार्ल्स शोभराज के पीछे नौ देशों की पुलिस पड़ी थी। चार्ल्स शोभराज भारत में तब रातों-रात बड़ा खलनायक के तौर पर उभरा था, जब वो दिल्ली के तिहाड़ जेल से भाग गया था। उसने अपना जन्मदिन मनाने के बहाने सुरक्षा गार्डों को नशीली मिठाई खिला दी और जेल से भाग गया था। एक महीने बाद ही उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। 1997 में सजा पूरी होने पर वह फ्रांस चला गया। 1976 में वो भारत की गिरफ्त में आया। 1986 में वो जेल से भागने में कामयाब रहा। जेल से भागने के बाद अपराध की दुनिया में शोभराज एक ऐसा नाम था, जिसकी चर्चा सड़क से लेकर सिनेमा तक होती थी। चार्ल्स शोभराज और उसकी पत्नी चंतल 1970 में पुलिस से बचते-बचते मुंबई पहुंचे थे। इस दरम्यान रास्ते में मिलने वाले लोगों को लूटते चले गये। मुंबई में चंतल ने एक बेटी को जन्म दिया। इस बीच चार्ल्स शोभराज को जुआ खेलने की लत लग गई। ठगी और डकैती उसकी फितरत बन गई। वो विदेशी पर्यटकों को ज्यादा अपना शिकार बनाता था। पर्यटकों को अपना दोस्त बना उसे चुपके से नशीली दवाइयां दे देता था। फिर उसकी हत्या कर उन्हें लूट लेता था। इल्जाम है कि भारत में करीब 24 लोगों की हत्या में उसका नाम उछलकर सामने आया था।

चार्ल्स शोभराज क्या है, जानें 

चार्ल्स शोभराज का जन्म जापानी कब्जे वाले साइगॉन में हुआ था। अप्रैल 1944 में एक अविवाहित वियतनामी लड़की और एक भारतीय व्यापारी के घर उसका जन्म हुआ। पिता की मौत के बाद शोभराज की मां ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद चार्ल्स शोभराज पेरिस की सड़कों से गाड़ियां चुराने लगा। उसने 1963 में पोइसी जेल में अपनी सजा काटी। जेल में उसके नाम का जलजला था। पैरोल मिलने के बाद वो पेरिस के अंडरवर्ल्ड में अपनी अलग धाक बना ली। उसके अपराध की फाइल मोटी होती चली गई। चार्ल्स शोभराज के अपराधों की कहानी को लेकर फिल्में भी बनी। कई किताबें लिखी गई। रिचर्ड नेविल और जूली क्लार्क की द लाइफ एंड क्राइम्स ऑफ चार्ल्स शोभराज (1980) और नोएल बार्बर की “द बिकिनी मर्डर्स” शोभराज पर ही लिखी गईं। 2015 की हिंदी फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’, जिसे प्रवाल रमन और सिज़्नूर नेटवर्क द्वारा निर्देशित किया गया था, कथित तौर पर नई दिल्ली में तिहाड़ जेल से शोभराज के भागने पर आधारित है। मिनी वेब सीरीज “द सर्पेंट’ भी शोभराज के ऊपर ही बनी थी।

इसे भी पढ़ें : 4 पुलिसवालों को मा*रने वाला खूंखार इनामी गंझू का क्या हुआ अंजाम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Health Minister ने बताया Corona के नये वैरिएंट से निपटने का तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही शुरू कर दी रोड डकैती, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : ना OTP, ना SMS, ना कॉल… फिर भी खाते से 91 हजार पार… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : साइबर वार से बचाने को तैयार हो रही नई फौज… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : कोरोना पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, उठाए जा सकते हैं यह कड़े कदम… देखें

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।