Khunti(Gourav Kashyap) : लूटमार और रोड डकैती में एक्टिव सहदेव कंडीर को खूंटी पुलिस ने दबोच लिया। सहदेव के हर कांड में उसका साथ देने वाले उसके करीबी अमित कंडीर और सुर्दशन सोय उर्फ सुधीर उर्फ सोमा सोय को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से उम्दा किस्म का एक 9 MM का पिस्टल, एक मैगजीन, तीन जिंदा गोलियां एवं लूटी गई एक बाइक, दो मोबाइल एवं 15 पीस कंबल बरामद किये गये है। दागी सहदेव कंडीर को मुरहू थाना क्षेत्र के गुमपुडू के पास पकड़ा गया। सहदेव के इकबालिया बयान के बाद अमित और सुर्दशन को पकड़ा गया। गिरफ्तार सहदेव कंडीर PLFI का एक्टिव मेंबर है। वो लेवी वसूलने में भी एक्टिव है।
खूंटी के पुलिस कप्तान अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बीते अगस्त माह में जेल से बाहर निकलने वाला दागी सहदेव कंडीर खूंटी में रोड डकैती और लूटमार करने में एक्टिव है। मुरहू थाना क्षेत्र में हुई डकैती और लूट कांड को अंजाम देने के पीछे भी उसी का हाथ है। इस सूचना को पुलिस कप्तान अमन कुमार ने गंभीरता से लिया। उन्होंने खूंटी के SDPO अमित कुमार की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई। वहीं उन्हें आगे की कार्रवाई करने का टास्क दिया। गठित टीम बेखूबी अपना काम कर गई। रोड डकैती में वांटेड सहदेव और साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
इसे भी पढ़ें : साइबर वार से बचाने को तैयार हो रही नई फौज… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : कोरोना पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, उठाए जा सकते हैं यह कड़े कदम… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस जिला में बीच सड़क जिंदा ज*ल गये दो लोग… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : ”एग्जाम में नंबर बढ़वाने हैं तो मेरी माशूका बन जाओ… नहीं तो तुम्हारा…”
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में पत्नीहंता को आजीवन कारावास, लव मैरिज के बाद क्या किया, जानें…















