Kohramlive : बेशक चीन सहित कुछ अन्य देशों में Corona के बढ़ रहे मामलों ने भारत के लिए चिंता पैदा कर दी है। भारत किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने Corona संकट से निपटने के सरकार के उपायों की जानकारी संसद में दी है। कहा कि कोरोना अभी नहीं गया है। आने वाले त्योहारों को देखते हुए हम सबको मास्क पहनना होगा। कोविड का प्रिकॉशन डोज लगाने के अलावा अभी भी कोविड गाइडलाइंस को फॉलो करने की जरूरत है। राज्यों को जीनोम सीक्वेंसिंग की सलाह दी गई है। राज्यों को हैंड सैनिटाइज और सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करवाना चाहिए। कोविड समय समय पर अपना स्वरूप बदल रहा है, इसे देखते हुए हम सबको सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विदेश से आने वाले हवाई यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू
मांडविया ने बताया कि विदेश से आने वाले हवाई यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। हमें जीनोम सीक्वेंसिंग से पता लगाना होगा कि किसी नए वेरिएंट ने देश में दस्तक तो नहीं दी है। कहा कि घबराने की बात नहीं है। दूसरे देशों के मुकाबले हमारी स्थिति अच्छी है। फिलहाल रोज 153 कोविड केस देश में आ रहे हैं जबकि पूरे विश्व में 5 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही शुरू कर दी रोड डकैती, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : ना OTP, ना SMS, ना कॉल… फिर भी खाते से 91 हजार पार… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : साइबर वार से बचाने को तैयार हो रही नई फौज… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : कोरोना पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, उठाए जा सकते हैं यह कड़े कदम… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस जिला में बीच सड़क जिंदा ज*ल गये दो लोग… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : ”एग्जाम में नंबर बढ़वाने हैं तो मेरी माशूका बन जाओ… नहीं तो तुम्हारा…”










