PATNA : बिहार में मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरो माइल चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी का गोली मारकर मर्डर कर दिया। बुधवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। मृतक की पहचान शिवहर के श्यामपुर भट्ठा निवासी नवल सिंह के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें : गांव का छउआ बन गया उग्रवादी, खोला यह राज…
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के समय मौके पर भौंक रहे एक कुत्ते को भी अपराधियों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक नवल सिंह के भाई शिवहर के श्यामपुर भट्ठा के पूर्व मुखिया थे। उनकी भी काफी पहले गोली मारकर हत्या की जा चुकी है।
इसे भी पढ़ें : किसी रहनुमा का इंतजार है अनाथ 4 भाई-बहनों को
की जा रही अपराधियों की पहचान
घटना के संबंध में अहियापुर थाना प्रभारी सुनील रजक ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। सीसीटीवी देखकर अपराधियों की पहचान जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Dhanbad : ड्राइवर को झपकी क्या आई, 50 यात्री पहुंच गए अस्पताल












