पटना : बिहार में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण के बीच शुक्रवार को नीतीश कैबिनेट ने सचिवालय में एक अहम बैठक की। बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कोरोना काल में नीतीश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर बड़ा एलान किया है। सरकार ने कोरोना संक्रमित सरकारी कर्मियों की मौत पर विशेष पारिवारिक पेंशन और अनुकंपा पर सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। पहले स्वास्थ्यकर्मियों को ही मिलता था पारिवारिक पेंशन। लेकिन सरकार ने अब कोविड रोकथाम अभियान में लगे कर्मियों को भी इसका लाभ देने का निर्णय लिया है।
Read More : BIG BREAKING : नहीं रहे Rohit Sardana, जानिये मौत की वजह
Read More : ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी दुल्हन, दूल्हे के मैसेज ने उड़ाया होश, और फिर…
बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्री कोरोना समेत कई मामलों पर मंथन किया। बैठक के दौरान ही मुख्य सचिव के निधन की खबर आई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर शोक और गहरी संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।






