spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

#BJP विधायक के साले को अपराधियों ने गोलियों से भूना

Date:

spot_img
spot_img

Gumla : बसिया में अज्ञात अपराधियों ने तोरपा से बीजेपी विधायक कोचे मुंडा के साले संतोष मुंडा को गोलियों से भून डाला। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अपराधियों ने अहले सुबह सात बजे उस वक्‍त अंजाम दिया जब वे शौच के लिए गए थे। पहले से घात लगाये अपराधियों ने उन्‍हें पांच गोली मारी, जिससे मौके पर ही उन्‍होंने दम तोड़ दिया। अपराधियों के जंगल की ओर भागने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बसिया पुलिस और डीएसपी विकास लागुरी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

Read More : BREAKING : कोरोना ने ली एक और IAS की जान, बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने तोड़ा दम

मृतक के पिता मंगल मुंडा ने जमीन विवाद में हत्‍या की बात से इनकार किया है। उन्‍होंने कहा कि परिवार में जमीन को लेकर किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। उन्होंने आशंका जताई कि हाल के दिनों में उनके नाम पर पेट्रोल पंप आवंटित हुआ था और इस आवंटन से रिश्तेदारों के मन में खोट पैदा हो गई। पारिवारिक ईर्ष्या को हत्याकांड की वजह बताते हुए उन्होंने यथाशीघ्र अपराधियों को बेनकाब करने और गिरफ्तार करने की मांग की है।

Read More : BIG BREAKING : नहीं रहे Rohit Sardana, जानिये मौत की वजह

वहीं घटना की सूचना मिलते ही तोरपा विधायक कोचे मुंडा भी बसिया पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्‍होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक कोचे मुंडा का ससुराल बसिया स्थित मुंडा टोली में है।

लोगों के अनुसार संतोष काफी मिलनसार व सरल स्वभाव का युवक था। मृतक की पत्नी विजय लक्ष्मी केरकेट्टा कन्या मध्य विद्यालय बसिया में शिक्षका है। मृतक के दो बच्‍चे हैं। 4 साल की बेटी पूर्णिमा एवं डेढ़ साल का बेटा हर्ष है।

Read More : ब्‍यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी दुल्‍हन, दूल्‍हे के मैसेज ने उड़ाया होश, और फिर…

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...