- मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में लड़कियों के लिए 33 % सीटें होंगी रिजर्व
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेटियों के लिए स्पेशल तोहफे का एलान किया है। अब सरकारी नौकरी में आरक्षण की तर्ज पर मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन में भी लड़कियों को 33 परसेंट आरक्षण होगा। सीएम ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर यह एलान किया।
Read More :#Ranchi के इस मंदिर में घुसी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, ड्राइवर ने कही ये बात…
प्रस्तावित विधेयक का प्रस्तुतिकरण
बैठक में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अभियंत्रण विश्वविद्यालय और चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित करने के संबंध में प्रस्तावित विधेयक का प्रस्तुतिकरण दिया गया। विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ‘द बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी एक्ट-2021’ और पावर एंड फंक्शन ऑफ़ यूनिवर्सिटीज, जुरिडिक्शन एवं अन्य प्रॉविजन’ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
Read More :#Deoghar : पुलिस की वर्दी पहन लोगों को बनाते थे शिकार, 9 धराये, सुनिये क्या बोले एसपी… (VIDEO)
बेहतर ढंग से होगा प्रबंधन
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से ‘बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज और पावर एंड फंक्शन ऑफ़ यूनिवर्सिटीज, जुरिडिक्शन एवं अन्य प्रॉविजन’ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। सीएम नीतीश ने कहा कि अभियंत्रण विश्वविद्यालय और चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित होने से इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज में बेहतर ढंग से प्रबंधन होगा। साथ ही कॉलेजों में पढ़ाई भी अच्छी होगी।
Read More :झारखंड में दिसंबर में हो सकता है पंचायत चुनाव, मंत्री आलमगीर आलम ने कही ये बात …
बिहार के विद्यार्थियों को न जाना पड़े बाहर
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं। कई मेडिकल कॉलेज भी खोले गए हैं। हम लोगों का उद्देश्य है कि इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए बिहार के लड़के-लड़कियों को बाहर नहीं जाना पड़े।














