spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

4 दिन में 2 शादियां, 15 दिन की शिफ्ट में करता था यह काम… 

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : महज 4 दिनों के अंदर 2 शदियां। पहली अरेंज तो दूसरी लव मैरिज। यह अजीबो-गरीब मामला बिहार के मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामुचक से उछलकर सामने आया है। दरअसल यहां एक युवक विकास कुमार पासवान का प्रेम प्रसंग इलाके की ही एक युवती के साथ चल रह था। 2 साल से दोनों एक-दूसरे को चाहते थे। विकास टेंट का काम करता है। इसी सब के बीच विकास के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। घरवालों के सामने विकास भी इस रिश्ते को मना नहीं कर सका। घरवालों ने बीते साल 25 अप्रैल को सकरा थाना के विद्याझांप की पुष्पा कुमारी से उसकी शादी करा दी। शादी में हर तरह की रस्मों की अदायगी की गई। शादी में 2.57 लाख कैश समेत सोने की चेन, गहने और अन्य सामान उपहार भी दिए गये।

पुष्पा से विकास की शादी का पता चलते ही विकास की प्रेमिका उस पर शादी का दबाव बनाने लगी। जिसके चलते शादी के 4 दिन बाद ही विकास ने उससे भी शादी कर ली। इसके साथ ही वह प्रेमिका को अपने घर दामूचक से महज दो किमी दूर अघोरिया बाजार के आसपास किराए के मकान में रखने लगा। 15 दिन पहली पत्नी के पास रहता वहीं काम के बहाने अगले 15 दिन के लिए प्रेमिका के पास रहने चला जाता। इसी बीच पहली पत्नी पुष्पा को पति विकास के चाल-चलन पर शक होने लगा। विकास भी पुष्पा से मायके से 5 लाख रुपये लाने के लिए दबाव बनाने लगा। इस पर पुष्पा का शक और गहरा गया। विकास को पता लग गया कि पुष्पा को उसपर शक हो गया है। इसीलिए विकास समय-समय पर मकान बदलते रहता था। एक दिन तंग आकर पुष्पा काजी मोहम्मदपुर थाने चली गई। थानेदार ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच में विकास पर लगे इल्जाम सही पाए गये। पुलिस ने उसे उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर विकास टूट गया और उसने सारी सच्चाई पुलिस को बता दी। पहली पत्नी से बिना तलाक के दूसरी शादी के जुर्म में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…देखें

इसे भी पढ़ें : पहले पैरों तले रौंदा, फिर पत्थर से कूचकर…

इसे भी पढ़ें :अगले 18 घंटों में बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें : थाना परिसर में मची अफरा-तफरी, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : झारखंड से शुरू होगी एयर एम्बुलेंस, यहां जाना होगा आसान…

इसे भी पढ़ें : बमबाजी से धुआं-धुआं, फिर जो हुआ…

इसे भी पढ़ें : इस आदिवासी टोला में पीने का पानी तक नहीं, क्या बोल गये गांववाले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

झारखंड में कौन मंत्री कहां फहरायेंगे तिरंगा… जानें

Ranchi : तिरंगा, राष्ट्रगान और आजादी के जश्न की...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: