Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग पुलिस ने कटकमदाग थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई अंजाम देते हुये तीन कुख्यात अपराधियों को हथियार और गोली-बारूद समेत गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने अपराधियों को लूट की योजना बनाते हुये धर दबोचा। हालांकि, एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गये बदमाशों के नाम मनीष राणा उर्फ मनीष कुमार (ग्राम कटकमदाग), दीपक कुमार उर्फ दीपक गुप्ता (ग्राम बेलरगड़ा, थाना कटकमसांडी) एवं अमन कुमार उर्फ पवन सिंह (ग्राम सुकरीगढ़ा, जिला रामगढ़) बताये गये। फरार अभिनाश कुमार की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 देशी पिस्टल, 3 मैगजीन, 10 जिंदा गोलियां, 1 अपाची बाइक, 2 मोबाइल (एप्पल और ओप्पो), 35 हजार रुपये नकद मिले हैं। पूछताछ में अपराधियों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। तीनों अपराधियों ने खीरगांव पेट्रोल पंप से लूट की वारदात में शामिल होने की बात कबूल की। इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हजारीबाग पुलिस की बड़ी कामयाबी…#hazaribagh #jharkhand #crime #arrest pic.twitter.com/QxAv0vvt1C
— KohramLive (@KohramLive) September 24, 2025
इसे भी पढ़े: मस्क ने चौंकाया, इंसान से ज्यादा स्मार्ट होगी AI
इसे भी पढ़े: चाची की मोहब्बत में का’तिल बना भतीजा, मासूम बनी गवाह…
इसे भी पढ़े: ह’त्यारे तक पहुंच नहीं पाई पुलिस, राजधानी में दहशत…
इसे भी पढ़े: कोल इंडिया में नई पहचान, इस रोज से यूनिफॉर्म जरूरी








