spot_img
spot_img
spot_img

DJ को शूट करने वाला खोल गया बड़ा राज, क्या बोले SSP… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के एक्सट्रीम बार के DJ संदीप प्रमाणिक को शूट करने वाला अभिषेक धरा गया। खबर है कि वह गया में पकड़ा गया। हत्या में जिस राइफल का इस्तेमाल किया गया उसे पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस की गिरफ्त में आये अभिषेक के घर से दो हथियारों के असम मेड लाइसेंस मिले हैं। ये दोनों लाइसेंस असली हैं या नकली, इस बिन्दु पर तहकीकात जारी है। वहीं अभिषेक सिंह की निशानदेही पर उसकी ब्रेजा कार कचहरी चौक के पास एक गैराज से बरामद कर ली गई। उसने पूछताछ में बड़ा राज खोला है। रांची पुलिस ने 15 घंटे के भीतर कांड का खुलासा कर दिया है। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि बार से भागने के क्रम में उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। कार में अंकित नंबर JH01DL-2400 फर्जी पाया गया। कार के अंदर से चार जिंदा गोलियां मिली है। गिरफ्तार अभिषेक रांची के सेल सिटी स्थित E9/8A फ्लैट में रहता है। वह मूल रूप से बिहार का रहनेवाला है। रांची पुलिस अभिषेक की जीवन कुंडली खंगाल रही है। अभिषेक के साथ बार जाने वालों में तीन अन्य को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे कांड में एक बैंक मैनेजर भी शामिल था। अभिषेक सिंह और रामगढ़ के रहने वाले बैंक मैनेजर प्रतीक के अलावा पुलिस ने मो समीरूद्दीन और मृत्युंजय कुमार यादव को भी कस्टडी में लिया है। दोनों रांची के रहने वाले बताये गये। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। फुटेज खूब वायरल हो रहा है। राजधानी में बेखौफ हुई इस वारदात के बाद जितनी जुबां उतनी तरह की बातें हो रही है। देर रात बार के अंदर जो कुछ हुआ, उसे लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई है यह बार चुटिया थाना क्षेत्र के मेन रोड में कडरू मोड़ के पास है। मारा गया DJ संदीप प्रमाणिक बीते 7 सालों से यहां काम करता था। वह पश्चिम बंगाल का रहनेवाला था। सुनें क्या बोले रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा…

इसे भी पढ़ें :गोद सूनी करने वालों का केस नहीं लड़ेंगे कोई वकील

इसे भी पढ़ें :बेल पर निकले केजरीवाल फिर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :मंत्री की फिर बढ़ी रिमांड…

इसे भी पढ़ें :रांची में बार के अंदर सटाकर मा’र दी गोली, फिर क्या हुआ…

इसे भी पढ़ें :मॉल में तैनात गार्ड की मौ’त के बाद बवाल…

इसे भी पढ़ें :सेना प्रमुख को मिला एक महीने का सेवा विस्तार…

इसे भी पढ़ें :घात लगाकर रिटायर्ड IAS की पत्नी को मा’र डाला…

इसे भी पढ़ें :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...