kohramlive desk : Sameer Wakhede को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस को गिरफ्तारी से 3 दिन यानी 72 घंटे पहले नोटिस देना होगा। महाराष्ट्र सरकार ने बंबई उच्च न्यायालय में कहा कि वह स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को वसूली व भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में तीन कार्य दिवस का नोटिस दिये बगैर गिरफ्तार नहीं करेगी।
समीर वानखेड़े को मुंबई HC से बड़ी राहत, अरेस्टिंग से 3 दिन पहले देना होगा नोटिस#SameerWakhede #AryanKhanCase #AryanKhanBail #AryanKhanDrugCase #ShahRukhKhan pic.twitter.com/Y6ZFy0yYEr
— KohramLive (@KohramLive) October 28, 2021
वानखेड़े ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि, उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा दी जाए। गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान समीर वानखेड़े ने कहा, ‘मेरा कानून मेरे बचाव में आएगा.’ समीर वानखेड़े ने कहा, ‘यदि वे मुझे गिरफ्तार करेंगे, जो वे करेंगे, तो मेरा कानून मेरे बचाव में आएगा। मैं ड्रग पैडलर नहीं हूं। मैं एक जोनल इंचार्ज हूं.’
Read More :BREAKING : किंग खान के बेटे Aryan Khan को मिली बेल
Read More :दीपावली से पहले बेरोजगारों को नौकरी का तोहफा देगा #SSC…
एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारी आरोपों की जांच कर रहे हैं
नसीबी डॉयरेक्टर डायरेक्टर समीर वानखेड़े की याचिका पर जस्टिस एनएम जामदार सुनवाई कर रहे हैं। मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने राज्य सरकार की तरफ से बनाई जा रही SIT के खिलाफ हाईकोर्ट में ये याचिका दायर की है। उन्होंने कहा है कि, जब एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारी आरोपों की जांच कर रहे हैं तो समानांतर जांच की क्या जरूरत है? वहीं, कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि अगर एनसीबी अधिकारी को गिरफ्तार किया जाएगा तो उससे 72 घंटे यानी तीन दिन पहले उन्हें इस बारे में सूचना दी जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एक-एक कर वानखेड़े पर कई आरोप लगाए हैं, जिनमें बड़ी हस्तियों से उगाही का आरोप भी शामिल है।भ्रष्टाचार से जुड़े चार मामलों में मुंबई पुलिस ने वानखेड़े के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने वानखेड़े पर लगे आरोपों की जांच के लिए 4 सदस्यों वाली एक टीम का गठन किया है। मुंबई पुलिस द्वारा जांच शुरू किए जाने के बाद आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।
Read More :नौसेना में निकली बंपर वैकेंसी, जानिये कैसेे करना है अप्लाई
Read More :क्लर्क के 2789 पदों पर होगी बहाली, जानें कब तक करना है अप्लाई
Read More :डीएवी गांधीनगर में बंटें सैकड़ों पौधे, पर्यावरण प्रेमियों ने कही ये बात
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे
Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत










