Ranchi : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे महापर्वों पर भारी भीड़ को देखते हुये रांची रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए खास इंतजाम किये हैं। सीनियर DCM शुचि सिंह ने बताया कि इस बार अब तक की सबसे बड़ी संख्या में 14 स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी। इनमें ज्यादातर ट्रेनें बिहार और पूर्वी यूपी जैसे पटना, गया, दरभंगा, वाराणसी, इलाहाबाद और गोरखपुर के लिए होंगी। जरूरत पड़ने पर नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां भी जोड़ी जायेंगी। त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए बड़े स्टेशनों पर विशेष टास्क फोर्स, अतिरिक्त RPF और GRP जवान और रेलवे अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई जायेगी। वरिष्ठ अधिकारी खुद व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे ताकि गेट मैनेजमेंट और प्लेटफॉर्म संचालन सुचारू रहे।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट अग्रिम में बुक करें, बिना टिकट यात्रा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें। अधिकारियों का कहना है कि इस बार की तैयारी रांची मंडल के इतिहास में सबसे बड़ी है, ताकि लाखों यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।
इसे भी पढ़े :हजारीबाग में एक साथ डूबे दो भाई, गांव में मातम
इसे भी पढ़े :बड़ा ऐलान, पहले भर्ती, फिर सृजन, नहीं तो ब्लैकआउट
इसे भी पढ़े :बाप-बेटे कर रहे थे गलत काम, पुलिस ने क्या किया, जानें…
इसे भी पढ़े :तालाब का सुंदरीकरण हो, आवाज बुलंद करते लोग…



