Hazaribagh : हजारीबाग के बरही में दिल दहला देने वाली घटना हुई। दुलमाहा पंचायत के सिंहपुर ओरिया गांव में खेलते-खेलते दो चचेरे भाई चेक डैम में डूब गये। सात साल का कुश कुमार और 5 साल का श्रेयांश कुमार, दोनों एक ही परिवार के थे। बताया जाता है कि गांव के बच्चे डैम के पास खेल रहे थे, तभी कुश और श्रेयांश पानी में फिसलकर डूब गये। साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़े, दोनों को बाहर निकालकर बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर बरही विधायक मनोज कुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विधायक ने कहा, “यह बेहद दर्दनाक हादसा है, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।”
एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट
Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...
मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…
Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...
Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…
Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...
रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…
Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...
ड्रग्स के खिलाफ अब और बड़ी जंग, अमित शाह ने जारी किया नया रोडमैप…
New Delhi : देश को नशा मुक्त बनाने की...







