spot_img

तालाब का सुंदरीकरण हो, आवाज बुलंद करते लोग…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू के प्रयास से लगभग 81 लाख रुपये के बजट से सीएसआर फंड के जरिये ओरमांझी तालाब का सुंदरीकरण कराया जाना तय था। 2 मार्च 2024 को सांसद साहू द्वारा इसका शिलान्यास किया गया था। ग्रामीणों में इस पहल को लेकर पहले काफी खुशी और उम्मीदें थीं, लेकिन डेढ़ साल बाद तालाब का रूप-रंग अब भी बेकार और अधूरा ही है। ग्रामीणों का इल्जाम है कि कुछ लाइट पोल लगाये गये, लेकिन केवल एक हफ्ते में ही खराब हो गये। पोल लगाने में लापरवाही, सड़क की ओर लगाने की बजाय तालाब की ओर लगा दिये गये, जिससे उपयोग नामुमकिन। नये निर्माण के बजाय पुराने सीढ़ी की मरम्मत शुरू की गई। ग्रामीणों ने खुलकर कहा कि “तालाब का सुंदरीकरण होना चाहिये था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। सीएसआर का पैसा पानी में जा रहा है, कोई जिम्मेदारी लेने वाला नहीं।” तालाब का पानी खेती-बाड़ी, नहाने-धोने और पूजा पाठ सहित कई सामाजिक कार्यों में प्रयोग होता है। अधूरा काम से लोग दुखी हैं। पंचायत मुखिया दीपक बड़ाईक और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जांच की मांग की। वहीं, चेतावनी दी है कि यदि समय रहते काम पूरा नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर हो जायेंगे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...