spot_img

दिन भर की बड़ी खबरें @ 29.01.2023# Jhatpat

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का निधन

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का निधन हो गया है। आज दोपहर में उन पर जानलेवा हमला किया गया था। उन्हें गोलियां सीने में दागी गई थी। करीब 5 गोलियां उन्हें मारी गई। इल्जाम है कि यह गोलियां मंत्री को एक ASI गोपाल दास ने मारी। फायरिंग के बाद वहां जुटे लोगों ने ASI को धर पुलिस के हवाले कर दिया। मंत्री नब दास को गोलियां क्यों मारी गई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। बेतरह जख्मी मंत्री को भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया था। उन्हें देखने CM नवीन पटनायक पहुंचे थे। मामले में सीएम ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। वहीं, आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। यह सनसनीखेज वारदात ओडिशा के झारसुगुड़ा के बृजराजनगर में हुई। गिरफ्तार ASI गोपाल दास गांधी चौक पुलिस चौकी पर तैनात था। ASI गोपाल आज मंत्री की हिफाजत में तैनात था। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोलियां चलाई। क्राइम ब्रांच को घटना की जांच का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’

सुहाना मौसम और बारिश की फुहारों के बीच दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM नरेंद्र मोदी शरीक हुये। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। सेना के तीनों अंग, दिल्ली पुलिस और CRPF के संगीत बैंड द्वारा ‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी पर 29 धुनों को बजाया गया। इन सारी धुनों ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया। ‘बीटिंग द रिट्रीट’ गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है। इस खास मौके पर तीनों सेना थल, जल और वायु विशेष धुनें बजाकर राष्ट्रपति से अपनी बैरकों में वापस जाने के लिये अनुमति लेती है। नजारा गजब का होता है। पारंपरिक धुनों के साथ मार्चपास्ट करती सेनाएं गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का ऐलान कर जाती है।

CM हेमंत सोरेन ने भ्रष्ट अधिकारियों को सबक सिखाने का मन बना लिया

युवा CM हेमंत सोरेन ने भ्रष्ट अधिकारियों को सबक सिखाने का मन बना लिया है। मनरेगा योजना में गोलमाल करने वाले लातेहार के NRP के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता कृष्ण बिहारी राम के खिलाफ अभियोजन चलाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। राम के खिलाफ लातेहार के मनिका थाने में 12 अगस्त 2010 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उनपर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की प्राकल्लित राशि का गोलमाल करने का इल्जाम है। वहीं संदेही गुनाहगार कृष्ण बिहारी राम पर सरकारी पद का दुरूपयोग, आपराधिक षडयंत्र, धोखाधड़ी और सुनियोजित ढंग से सरकारी राशि गबन करने का भी इल्जाम है। पुलिस अनुसंधान में राम पर लगे आरोप सत्य पाये गये।

देवघर के क्लब ग्राउंड में आज भयानक आग लग गई

देवघर के क्लब ग्राउंड में आज भयानक आग लग गई। समय रहते वहां रह रहे लोग झोपड़ी से बाहर आ गये थे। झोपड़ियों में रखा सारा सामान, एक स्कूटी, कई साइकिलें और कैश जल कर राख हो गये। मवेशी भी मर गये। सबकुछ खाक होने के बाद धधक रही आग खुद धीरे-धीरे बुझती चली गई। यहां झोपड़ी में नगर निगम के सफाईकर्मी अपने परिवार के साथ रह रहे थे। कहते हैं कि यह आग तब लगी जब गैस पर पानी गर्म किया जा रहा था, तभी रसोई सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज दूर तक गई। देखते ही देखते बांस और प्लास्टिक से बनी झोपड़िया धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि लोग अपना सामान तक नहीं निकाल सके। सबकुछ जलकर राख हो गया। एक शख्स ने अपनी बहन की शादी के लिये 15 हजार रुपये कैश रखे थे, वह भी जल गया। उसकी एक स्कूटी और अन्य सामान भी खाक हो गये। गरीबों का अशियाना जलकर राख हो गया। एक साथ कई परिवारों का घर और सामान तबाह-बर्बाद हो गया। गरीबों के आंखों से बहते आंसू पोछने कोई सामने नहीं आया था। केवल एक पूर्व पार्षद मौके पर पहुंचे थे।

वांटेड नौशाद अंसारी उर्फ अब्दुल गनी को रांची पुलिस ने धर दबोचा

वांटेड नौशाद अंसारी उर्फ अब्दुल गनी को रांची पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने उसे गोंदा थाना क्षेत्र के भीठा बस्ती से गिरफ्तार किया है। उसके पास से उम्दा किस्म का एक USA में बना पिस्टल और एक लोहे का पंच मिला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नौशाद अंसारी भीठा बस्ती में घूम रहा है। मिली सूचना पर रांची के गोंदा के सब इंस्पेक्टर रवि ठाकुर ने अपने सहयोगी प्रदीप शर्मा के साथ छापामारी कर उसे धर लिया। नौशाद पर गोंदा थाना में अटेम्पट टू मर्डर, आर्म्स एक्ट, मारपीट और धमकी जैसे कई संगीन मामले दर्ज है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

गुमला के रायडीह प्रखंड में जंगली हाथियों का तांडव बरकरार

गुमला के रायडीह प्रखंड में जंगली हाथियों का तांडव बरकरार है। 60 साल के जुलियानुस तिग्गा बैल चराने के ख्याल से गांव में निकले थे। रास्ते में जंगली हाथियों ने उन्हें घेर लिया। जूलियानुस तिग्गा को पटक कर उसे कुचल मार डाला। मौके पर ही उनके प्राण निकल गये। गांव में फैली इस खबर के बाद लोगों में डर-भय समा गया। कनचोडा कैमटे गांव के कुछ लोगों का कहना था कि जंगली हाथियों का एक झुंड छत्तीसगढ़ जसपुर की तरफ से गुमला में घुस आया है। सभी जंगली हाथी हिंसक हैं। अबतक चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया है, वहीं 39 घरों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। गांव वालों को कहना था कि वन विभाग को सबकुछ पता है, पर हाथियों को भगाने के लिये कुछ भी नहीं किया जा रहा है। डर ऐसा है कि लोग रतजगा कर रहे हैं। अकेले घरों से बाहर निकलना तक छोड़ दिया है। आहत-मर्माहत परिवारों को मुआवजा देने की मांग की गई है।

नक्सली दुर्योधन महतो उर्फ मिथलेश उर्फ अवधेश पुलिस की पनाह में

गद्दार करार देकर संगठन से निकाले गये 15 लाख का इनामी नक्सली दुर्योधन महतो उर्फ मिथलेश उर्फ अवधेश पुलिस की पनाह में है। खबर है कि बहुत जल्द उसके पुलिस के सामने सरेंडर कर देने की बात सामने आ सकती है। दुर्योधन के दाहिने हाथ समझे जाने वाले नक्सली कारू यादव के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद उसका बुरा हाल देख दुर्योधन यह कदम उठाया। पत्नी के साथ हुये बुरे सलूक के बाद से वह संगठन से बेहद दुखी था। उसका संगठन से मोह भंग हो गया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमेटी भाकपा माओवादी संगठन के आनंद ने पर्चा जारी कर दुर्योधन को गद्दार करार दिया है। दुर्योधन पर 52 लाख कैश, 77 हजार रुपये का एक टेबलेट, 83 हजार का एक मोबाइल फोन सहित अन्य डिजिटल उपकरण अपने साथ ले जाने का इल्जाम लगाया गया है।

बच्ची के साथ रेप करने वाले हैवान को गोड्डा पुलिस ने दबोच लिया

पड़ोस में रहनेवाली 3 साल की एक बच्ची के साथ रेप करने वाले हैवान को गोड्डा पुलिस ने दबोच लिया। पड़ोसी युवक चॉकलेट खिलाने के बहाने बच्ची को पास के एक सुनसान जगह पर ले गया और एक झाड़ी में उसके साथ बहुत गलत कर गया। बच्ची की हालत देख उसके घरवाले को समझने में देर नहीं लगी। गणतंत्र दिवस के रोज हुई यह सनसनीखेज वारदात पुलिस तक पहुंची तो फौरी कार्रवाई कर हैवान गुनाहगार को धर लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया। यह वारदात गोड्डा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस के अनुसार इस जघन्य वारदात की जानकारी 27 जनवरी को पुलिस को मिली थी।

बड़ा विमान हादसा टला 

खुदा का शुक्र है सब खैरियत से है। आज फिर एक बड़ा विमान हादसा होने वाला था। लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान को क्रैश होने से बचा लिया गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर एशिया की फ्लाइट कोलकाता जा रही थी। सभी पैसेंजर भी फ्लाइट में बैठ चुके थे। जहां उड़ान भरते ही फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए फ्लाइट को सकुशल लैंड करा दिया। सभी 180 पैसेंजर सेफ है। फिर उन्हें दूसरी फ्लाइट से भेजने की तैयारी की गई।

क्रिकेटरों को करीम रेस्टोरेंट का खाना खूब भाया

दिग्गज स्टार क्रिकेटर रहे सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, संजय मांजरेकर, अजीत अगरकर और कमेंटटर डैनी मॉरिसन को करीम रेस्टोरेंट का खाना खूब भाया। करीम रेस्टोरेंट के संचालक मोहम्मद जमाल ने खुद क्रिकेटरों को खाना परोसा। खाने का जायका लेते ही कई स्टार पूर्व क्रिकेटरों के मुख से यहीं निकला, वाह, क्या स्वाद है। उन्हें याद आ गया कि पिछली बार भी करीम रेस्टोरेंट का ही खाना उन्होंने खाया था। JCA क्लब के सदस्य अरसे आलम पप्पू की तरफ से रात्रि भोज का इंतजाम किया गया था। अरसे आलम पप्पू ने कहा कि ”करीम रेस्टोरेंट” का खाना टीम इंडिया के क्रिकेटरों को बेहद पसंद है। इस बार उनकी पसंद का चिकन बर्रा, चिकन बिरयानी, मटन बिरयानी और दुबई का मशहूर डिश फाहम चिकन परोसा गया। पिछली दफा भारतीय क्रिकेटरों ने करीम रेस्टोरेंट में आकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया था। यह रेस्टोरेंट राजधानी रांची के सैनिक मार्केट परिसर में है।

टीम इंडिया ने महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया

टीम इंडिया ने महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से शिकस्त दी। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 69 रनों का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। टीम इंडिया के फाइनल मैच में सौम्या तिवारी, त्रिशा और अर्चना देवी ने शानदार प्रदर्शन किया। अर्चना, पार्श्वी चोपड़ा और तितस साधु ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। भारत ने शेफाली वर्मा की कप्तानी में यह खिताब जीता है। इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी श्वेता सेहरावत सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर रहीं। यह मैच साउथ अफ्रीका में खेला गया।

इसे भी पढ़ें : जख्मी Health Minister ने हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस… देखें

इसे भी पढ़ें : मासूम को मिली ऐसी मौ*त कि… CCTV में मंजर देख कांप उठी रूह

इसे भी पढ़ें : दर्जनों परिवारों को तबाह कर गया एक ब्लास्ट… देखें

इसे भी पढ़ें : बोर्ड परीक्षाओं का एडमिट कार्ड 30 जनवरी तक… देखें

इसे भी पढ़ें :स्वास्थ्य मंत्री को ASI ने मा*री गोली… देखें

इसे भी पढ़ें :बड़ा विमान हादसा टला… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : Odisha Health Minister : स्वास्थ्य मंत्री की हालत नाजुक, मिलने पहुंचे CM

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...