spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Odisha Health Minister : स्वास्थ्य मंत्री की हालत नाजुक, मिलने पहुंचे CM

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive :डिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास को गोलियां मार दी गई। गोलियां उनके सीने में दागी गई। करीब 5 गोलियां उन्हें मारी गई। इल्जाम है कि यह गोलियां मंत्री को एक ASI गोपाल दास ने मारी। फायरिंग के बाद वहां जुटे लोगों ने ASI को धर पुलिस के हवाले कर दिया। मंत्री नब दास को गोलियां क्यों मारी गई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। बेतरह जख्मी मंत्री भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया है। भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती मंत्री नब दास को देखने CM नवीन पटनायक पहुंचे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपोलो अस्पताल में नब दास के बेटे से मुलाकात की और हौसला बढ़ाया। सीएम ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं, आरोपी पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। यह सनसनीखेज वारदात ओडिशा के झारसुगुड़ा के बृजराजनकर में हुई। गिरफ्तार ASI गोपाल दास गांधी चौक पुलिस चौकी पर तैनात था। यह बातें भी सामने आई है कि ASI गोपाल आज मंत्री की हिफाजत में तैनात था। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोलियां चलाई। CM नवीन पटनायक ने पुलिस के आला अधिकारियों से बातें कर ठोस कार्रवाई करने को कहा है। वहीं जांच कर यह बताने को कहा कि घटना के पीछे का कारण क्या है।

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री का ओडिशा के सबसे विशेषज्ञ और वरिष्ठ डॉक्टर्स की टीम इलाज कर रही है। यहां अपोलो अस्पताल, SCB MCH और कैपिटल अस्पताल की एक टीम पहुंची है। स्वास्थ्य मंत्री की हालत नाजुक बताई गई है। उन्हें विशेषज्ञों और लाइफ सपोर्ट सिस्टम की एक मेडिकल टीम के साथ झारसुगुड़ा से भुवनेश्वर लाया गया। वो इस समय अपोलो अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में हैं।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने 75 रुपए का स्मारक सिक्का किया जारी…

इसे भी पढ़ें :रांची से लखनऊ रवाना हुई टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे डॉक्टर, विज्ञापन जारी

इसे भी पढ़ें :हादसों से दहला आसमान, सेना विमान क्रैश का वीडियो आया सामने

इसे भी पढ़ें :झारखंड में सरकारी रेट पर मिलेगा एयर एंबुलेंस : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :खौफ में बीती कुशवार गांववालों की पूरी रात… देखें क्यों

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...

झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते...