Kohramlive : अगर आप भी घर का राशन लेने जा रहे हैं तो उससे पहले इस लेटेस्ट न्यूज को जरूर पढ़ लें। महंगाई से देश की जनता का हाल बुरा है। पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस के साथ सभी घरेलू सामान पर महंगाई की मार पड़ रही है। इस कारण आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। सरसों तेल दाम को लेकर नया अपडेट सामने आया है। राजधानी दिल्ली तेल- तिलहन मार्केट में खाने वाले तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मंडियों में सरसों की आवक बढ़ने और विदेशी बाजारों में मंदी के कारण सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल और बिनौला तेल कीमतों में गिरावट आई। वहीं, दूसरी ओर सोयाबीन तिलहन, कच्चा पामतेल और पामोलीन तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं। दिल्ली में सरसों के थोक भाव 94 रुपये लीटर है और यह खुदरा में अधिकतम 110-115 रुपये लीटर बिकना चाहिये।नरेला और नजफगढ़ मंडी में छोटे किसानों की तरफ से सरसों की आवक बढ़ी है। इसके अलावा सस्ते आयातित तेलों की वजह से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट है। मूंगफली तेल-तिलहन भी सस्ते आयातित तेलों के कारण मामूली गिरावट के शिकार हुए है। इस कारण सोयाबीन और देशी बिनौला तेल कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में कोई घट-बढ़ नहीं है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में कल रात लगभग सवा प्रतिशत की गिरावट थी और इस वक्त एक प्रतिशत की गिरावट चल रही है।
चेक करें तेल के लेटेस्ट रेट्स
- सरसों तिलहन – 5,100-5,200 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल
- मूंगफली – 6,680-6,740 रुपये प्रति क्विंटल
- मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,520 रुपये प्रति क्विंटल
- मूंगफली रिफाइंड तेल 2,495-2,760 रुपये प्रति टिन
- सरसों तेल दादरी- 9,650 रुपये प्रति क्विंटल
- सरसों पक्की घानी- 1,615-1,695 रुपये प्रति टिन
- सरसों कच्ची घानी- 1,615-1,725 रुपये प्रति टिन
- तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल
- सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,650 रुपये प्रति क्विंटल
- सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,430 रुपये प्रति क्विंटल
- सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,850 रुपये प्रति क्विंटल
- सीपीओ एक्स-कांडला- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल
- बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,300 रुपये प्रति क्विंटल
- पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,400 रुपये प्रति क्विंटल
- पामोलिन एक्स- कांडला- 9,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल
- सोयाबीन दाना – 5,410-5,460 रुपये प्रति क्विंटल
- सोयाबीन लूज- 5,160-5,240 रुपये प्रति क्विंटल
- मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल
इसे भी पढ़ें :Cyclone Mocha को लेकर इन राज्यों में IMD अलर्ट, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :9 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, जनिए कहां मिली नई पोस्टिंग
इसे भी पढ़ें :इस दिन होगी परिणीति-राघव की सगाई, यहां होगा Venue…
इसे भी पढ़ें :80 लाख की मांगी थी फिरौती, फिर क्या हुआ मासूम का… देखें
इसे भी पढ़ें :कूनो में मेटिंग के दौरान आपस में भिड़े चीते, दक्षा की मौ*त
इसे भी पढ़ें :बैंक से लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, पढ़ लें वरना…
इसे भी पढ़ें :इस दिन होगी परिणीति-राघव की सगाई, यहां होगा Venue…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग के दनुआ घाटी में मची खलबली, देखें
इसे भी पढ़ें :जल्द चलेगी ‘लंदन वाली पॉड टैक्सी’, 37 हजार यात्री हर दिन करेंगे सफर
इसे भी पढ़ें :पाकुड़ में जवान लड़के मुकेश के घर मचा कोहराम, देखें क्यों…




