spot_img

जल्द चलेगी ‘लंदन वाली पॉड टैक्सी’, 37 हजार यात्री हर दिन करेंगे सफर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : नोएडा में जल्द चलेगी ‘लंदन वाली पॉड टैक्सी। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। उत्तर प्रदेश इंडेक्स, यमुना अथॉरिटी ने भारत के पहले पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इसे जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी को जोड़ेगी। यह दुनिया का सबसे लंबा रूट होगा। भारतीय पोर्ट रेल और रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IPRRCL) की ओर से तैयार एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह 14.6 किमी लंबा होगा। DPR के पॉड टैक्सी को इंडियन पोर्ट रेल और रोपवे कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से तैयार किया गया है। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट को पीपीपी प्रोजेक्ट की समिति ने भी स्टडी किया है। इसकी मंजूरी से पहले कहा है कि जिन देशों में पॉड टैक्सी चल रही है वहां स्टडी की जाए।

उत्तर प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट 2024 के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में 810 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। पॉड टैक्सी नोएडा जेवर एयरपोर्ट से फिल्म सिटी को कनेक्ट करेगा। पॉड टैक्सी से बड़ी संख्या में यात्रियों को ले जाने का काम किया जाएगा। करीब 37 हजार यात्री हर दिन पॉड टैक्सी से सफर कर सकेंगे। पॉड टैक्सी फिल्म सिटी और जेवर एयरपोर्ट के बीच इंडस्ट्रियल सेक्टर को भी कवर करेगा। इसके करीब 12 स्टेशन होंगे, जिसमें सेक्टर 29, हैंडिक्रॉफ्ट पार्क, एमएसएमई पार्क, अपेरेल पार्क, सेक्टर 32, सेक्टर 33, टॉय पार्क और सेक्टर 21 आदि हैं। प्रोजेक्ट के मुताबिक, पॉड टैक्सी दुनिया के 18 देशों में शुरू की गई थी। हालांकि मौजूदा समय में यह सिर्फ 5 देशों में संचालित है। अधिकारियों ने 2011-12 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि लंदन की पॉड टैक्सी मुनाफे में चल रही हैं जबकि अबू धाबी की परियोजना घाटे में चल रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...