HAZARIBAGH : हजारीबाग के दनुआ घाटी में खलबली मच गई। दो अलग -अलग दुर्घटना में 6 वाहन आपस में टकरा गये। जिसमें वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। हालांकि किसी के हताहात की खबर नहीं है। कुछ लोगों को आंशिक चोटें आई है। इस घटना के बाद रोड को जाम कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटवाया। परिचालन को जारी रखा। पहली घटना दनुआ घाटी में सेंट्रो कार, कोयला लदा ट्रक और एक अन्य वाहन आपस में टकरा गये। वहीं दूसरी घटना घाटी क्षेत्र के महानेटांड में ही एक कंटेनर ने स्कार्पियो और बोलेनो कार में टक्कर मार दी। जिससे यह हादसा हो गया।
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में जवान लड़के मुकेश के घर मचा कोहराम, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में 12 करोड़ का माल खाक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जवान लड़का विशाल की मौ*त खोल गया रांची में बड़ा राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : Cyclone Mocha से यहां तबाही का खतरा! IMD ने क्या कहा…पढ़ें डिटेल








