Kohramlive Desk : टैक्सपेयर्स के लिए ITR भरने की तारीख नजदीक आ रही है। मशहूर अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला ने मीडिया से कहा कि भारत दुनिया का सबसे अमीर देश नहीं है, लेकिन यहां टैक्स कलेक्शन काफी ज्यादा है और ऐसे में इनकम टैक्स की दर को मौजूदा करीब 40 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा Economic Growth को तेज करने के लिए टैक्स की दर में कमी करना जरूरी है। ‘हम दुनिया में बहुत ज्यादा ग्लोबलाइज्ड इकोनॉमी हैं। यदि आप देश में टैक्स स्ट्रक्चर को देखते हैं, तो टैक्स कलेक्शन काफी ज्यादा है, जबकि हम दुनिया के सबसे धनी अर्थव्यवस्था नहीं हैं।’ उन्होंने कहा कि राज्य, केंद्र और स्थानीय निकायों का टैक्स कलेक्शन देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का करीब 19 प्रतिशत है। ‘हमें इसे 2 प्रतिशत कम करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। हमारी कॉरपोरेट टैक्स की दर 25 प्रतिशत है, यही हमारी इनकम टैक्स की दर होनी चाहिए।’ इस समय देश में इनकम टैक्स की अधिकतम दर 39 प्रतिशत है।
सुरजीत भल्ला ने यह भी कहा कि समाज के एक चुनिंदा वर्ग को लाभ पहुंचाने की जगह टैक्स को सभी के लिए कम करने की जरूरत है। आपको बता दें फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के दौरान भारत का सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 19.68 लाख करोड़ रुपये हो गया। टैक्स कलेक्शन बढ़ने के बाद आयकर दाता बजट में टैक्स स्लैब घटने की उम्मीद कर रहे थे। बाद में वित्त मंत्री ने न्यू टैक्स रिजीम में बदलाव करके मिडिल क्लॉस को राहत दी।
सुरजीत भल्ला ने आगे कहा कि टैक्स की चोरी को रोकने के लिए डायरेक्ट टैक्स में बदलाव की जरूरत है। इनकम टैक्स की दर को अधिक रखकर टैक्स चोरी को कम नहीं किया जा सकता। इसलिए टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव की जरूरत है, ताकी इसका लाभ सभी को मिल सके।
इसे भी पढ़ें : आधार कार्ड में जल्द करवा ले ये काम, वरना देने पड़ जाएंगे पैसे
इसे भी पढ़ें :SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 30 जून से बदल जाएंगे ये नियम
इसे भी पढ़ें :टैक्स चोरी पर ऐसे लगेगी लगाम : सुरजीत भल्ला
इसे भी पढ़ें :इनकम टैक्स भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर, 30 जून तक…
इसे भी पढ़ें :आपके मोबाइल नंबर को लेकर सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला… देखें क्या
इसे भी पढ़ें :RBI ने CBI पर ठोका मोटा जुर्माना, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :नई संसद में 75 रुपए का सिक्का जारी करेगी केंद्र सरकार, जानें कैसा होगा Coin
इसे भी पढ़ें :1 जून से बदलने जा रहें यह नियम, पढ़ लें नहीं तो…
इसे भी पढ़ें :फ्लाइट से जयपुर जाने के लिए अब करना होगा इंतजार, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें :आज से बदले जायेंगे 2000 के नोट, बैंक जाने से पहले पढ़ लें गाइडलाइंस…















