spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

थानेदार की मोबाइल बजी और धरा गये दो उग्रवादी… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Sahu) : हजारीबाग की उरीमारी पुलिस ने जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को दबोचा है। उनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल जब्त किया है। वे संगठन के नाम का दहशत फैलाने के मकसद के इकट्ठा हुए थे। सोमवार की भोर में साढे पांच बजे उरीमारी ओपी प्रभारी को खबरीलाल ने बताया कि जेजेएसपी के कुछ उग्रवादी गरसुल्ला पंचायत भवन के पीछे झाड़ी में छिपकर बैठे हुए हैं। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं। मिली सूचना को थानेदार शशि भूषण कुमार ने गंभीरता से लिया और अपने आला अधिकारियों को जानकारी दी। ऊपर से टास्क मिला सभी को दबोचने का। थानेदार की लीडरशिप में टीम का गठन किया गया। टीम गरसुल्ला के पंचायत भवन पहुंची। झाड़ी में कुछ लोग बैठे नजर आये। टीम उनकी ओर बढ़ने लगी। पुलिस को अपनी ओर आता देख सभी लोग जंगल की ओर भागने लगे।

पुलिस ने खदेड़ कर दो लोगों को दबोच लिया। वहीं, 2-3 लोग जंगल का फायदा उठा कर भाग निकलने में कामयाब रहे। पकड़े गये दोनों शख्स ने पुलिस को अपना नाम विशाल करमाली और नरेश बेदिया बताया। पुलिस को दिये अपने बयान में खुलासा किया कि वे लोग जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सदस्य हैं। उरीमारी कोलियरी में संगठन के नाम का दहशत फैलाने और कुछ वारदातों को अंजाम देने के मकसद से ये लोग इकट्ठा हुए थे। पकड़ा गया विशाल उरीमारी के ही जरजरा चौक का रहने वाला है। वहीं, नरेश बेदिया का घर पतरातू थाना इलाके के दाड़ीदाग के महुआगढ़ा में है।

इसे भी पढ़ें : रांची के मोमेंट्स रिसॉर्ट में मिली डेड बॉडी, इलाके में सनसनी

इसे भी पढ़ें : गरीब, जरूरतमंद एवं वंचितों को मिलेगा उनका अधिकार

इसे भी पढ़ें :दिन भर मशक्कत करती रही NDRF, नहीं मिला कोई सुराग… देखें

इसे भी पढ़ें :महापाप करने वाले IRB के जवानों के साथ क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :JSCA स्टेडियम में जल्द होगा दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच, जानें कब

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग करंट हादसे की कहानी, भुक्तभोगी और चश्मदीद की जुबानी… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

परियोजना पर ‘ब्रेक’ लगाने की कोशिश नाकाम, पुलिस पहरे में शुरू हुआ काम…

Lohardaga :  लोहरदगा के कुडू में भारतमाला परियोजना के...

NEET री-एग्जाम के लिये ‘वॉर मोड’ में झारखंड, दाग को धोने की तैयारी…

Ranchi : पिछले साल नीट परीक्षा में हुये पेपर...

बदल रही मंगल की चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद अलर्ट…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में मंगल को ऊर्जा, साहस,...

TMC के दबंग नेता जहांगीर खान लॉकअप में, छुड़ाने के लिये थाने पर हमला!

Kohramlive : TMC तृणमूल कांग्रेस के दबंग नेता जहांगीर खान...

अब दुनिया जानेगी झारखंड के हुनर और परंपरा को…जानें कैसे

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में सदियों पुरानी कला,...