Bihar : बिहार की राजनीति के बीच शनिवार को बड़ा सियासी मूव देखने को मिला। CM नीतीश कुमार अचानक राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। करीब 13 मिनट की बातचीत के बाद CM राजभवन से वापस लौट गये। इस मुलाकात ने CM के इस्तीफे की चर्चाओं का बाजार गर्म कर लिया। लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक राज्यपाल जल्द विदाई लेने वाले हैं, ऐसे में CM प्रोटोकॉल के तहत उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान राज्यपाल ने नीतीश कुमार को राज्यसभा की नई पारी के लिए बधाई दी। राजभवन से लौटते ही राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी CM हाउस पहुंचे और उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी CM से मुलाकात कर निशांत कुमार और विधायकों की बैठक की जानकारी दी। इधर, पार्टी के अंदर चल रही चर्चाओं के बीच नीतीश कुमार ने नेताओं और विधायकों को भरोसा दिलाया कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी सक्रिय रहेंगे और पार्टी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। बताया जा रहा है कि 8 मार्च को नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू की सदस्यता ले सकते हैं और पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : सचिन के घर बजी शहनाई, सितारों से सजी रही शाही शादी…






