Ranchi : राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के बाजरा में स्थित पंचवटी ज्वेलर्स में लूट की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि आज यानी गुरुवार दोपहर को तीन की संख्या में आये हथियारबंद बदमाश पंचवटी ज्वेलर्स पहुंचे। बंदूक की नोक पर दुकानदार को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद सामने रखी सारी ज्वेलरी लूट कर एक ही बाइक से लुटेरे फरार हो गये। कितने की ज्वेलरी लूटी गई है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। कयास लगाये जा रहे है कि लाखों का माल लुटेरे अपने साथ ले गये। दुकानदार का कहना है कि स्टॉक मिलाने पर लूटी गई जेवरों की कीमत का पता चल पायेगा। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। पूरे शहर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं CCTV की मदद से पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ में जुटी है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन से मिल सकती है राहत… जानें
इसे भी पढ़ें :21 जून को PM जायेंगे श्रीनगर, सुरक्षा तगड़ी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :दोबारा देना होगा Neet एग्जाम… जानें किन्हें
इसे भी पढ़ें :अरुणाचल के CM और डिप्टी CM ने ली शपथ
इसे भी पढ़ें :”प्यार में धोखा देने की सजा केवल मौ*त” हंसते हुये गुनाह कबूल ये बोल गया प्रेमी
इसे भी पढ़ें :शिक्षा का अलख जगाना है, म्यूटेशन रोकने वाले दंडित होंगे : CM
इसे भी पढ़ें :कुंवारी में जीजा नहीं छोड़ा, शादी के बाद पति जाना तो भयानक कांड…जानें
इसे भी पढ़ें :तीन IAS अफसरों का ट्रांसफर, चुनाव के बाद पहला फेरबदल…
इसे भी पढ़ें :नौकरी नहीं मिली तो आधी भू-समाधी ले ली, पुलिस तैनात…
इसे भी पढ़ें :ओडिसा के नये CM बने मोहन चरण माझी…












