spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

यहां पर आज दिखेगा मानसून का बड़ा असर, 30 जिलों में तेज बारिश

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : राजस्थान में 48 घंटों के भीतर मानसून सभी जिलों को तर-बतर कर देगा। मानसून की भारी बारिश का असर 15 जिलों पर दिखाई देगा। जबकि तीन से चार जिलों में भारी बारिश होगी। उधर, शाम तक 30 जिले मानसून की बारिश का मेघ मल्हार गाएंगे। IMD ने चेतावनी दी है कि 29 जून को प्रदेशभर में बारिश होगी। पश्चिमी राजस्थान की बात करे तो 30 जून तक मारवाड़ में भी झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा।

मौसम केन्द्र जयपुर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को तीन जिलों को छोड़कर राजस्थान के सभी जिलों में बारिश होगी। इसमें भी 15 जिलों में बारी और 5 जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यही स्थिति 29 जून को रहेगी। उधर, 30 जून को 16 जिलों में भारी बारिश और 5 जिलों में तेज बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो जुलाई की शुरूआत भारी बारिश के साथ होगी। इस दौरान 27 जिलों में झमाझम होगी। इसमें भी भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भारी बारिश होगी और तेज हवा चलने की संभावना है।

मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो मानसून दक्षिणी राजस्थान के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा जोधपुर और सीकर से होकर गुजर रही है। अगले दो-तीन दिनों में राज्य के कुछ और भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। उधर, कम दबाव का क्षेत्र मंगलवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर अवस्थित है और इसके अगले दो दिन के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश की तरफ आगे बढ़ेगा। इस तंत्र के असर से अगले चार-पांच दिन अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें : हिमाचल जाने से पहले जरूर जान लें यह…

इसे भी पढ़ें : खुद को ED का अफसर बता अश्वनी और निशांत ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत करीब 500 स्टूडेंट्स को देंगे Appointment Letter, कब और कहां… जानें

इसे भी पढ़ें : कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर अंधाधुंध फा’यरिंग, क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : देश को आज मिलेगी 5 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...