Kohramlive : नये मंत्रियों के कार्यभार संभालने के साथ ही केंद्र सरकार की VIP सुरक्षा में बड़े बदलाव के संकेत हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय NSG एवं ITBP की VIP सुरक्षा इकाई की सेवा वापस लेने पर विचार कर रहा है। अधिक जोखिम वाले व्यक्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्द्धसैनिक बलों को सौंपने की तैयारी मंत्रालय कर रहा है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सूत्रों के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, गृह मंत्रालय इस मसले पर बहुत जल्द समीक्षा किये जाने की संभावना है। वहीं, विभिन्न राजनीतिक हस्तियों, पूर्व मंत्रियों, सेवानिवृत्त नौकरशाहों और कुछ अन्य को दी गई सुरक्षा या तो वापस ले ली जायेगी या कम की जायेगी या अपग्रेड कर दी जायेगी। खबर यह भी है कि वीआईपी सुरक्षा से NSG के ‘ब्लैक कैट’ कमांडो को पूरी तरह वापस बुलाने के प्रस्ताव को अब लागू किया जायेगा, वहीं जेड प्लस श्रेणी के सभी नौ सुरक्षाकर्मियों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की वीआईपी सुरक्षा इकाई को सौंपा जायेगा। इसी तरह VIP की सुरक्षा में लगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों की जगह CRPF या CISF के हवाले किया जा सकता है। इसे विशेष सुरक्षा समूह (SSG) कहा जाता है।
इन VIP की सुरक्षा में तैनात हैं NSGकमांडो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में जिन वीआईपी लोगों को NSG कमांडो सुरक्षा दे रहे हैं, उनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह शामिल हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM गुलाम नबी आजाद, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को भी NSG कमांडो सुरक्षा में मिले हुये हैं। इसी तरह भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और कुछ अन्य लोगों को ITBP के जवान सुरक्षा में तैनात हैं। एनएसजी को वीआईपी सुरक्षा कार्यों से मुक्त करने की योजना 2012 से ही चल रही है।
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :जमीन के चक्कर में मा’र दी गो’ली…
इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…




