Giridih : गिरिडीह के खुखरा थाना क्षेत्र के गारडीह और मरमी गांव के जंगलों में छुपा कर रखे गये विस्फोटकों का जखीरा मिला। इनमें जिलेटिन, कॉर्डेक्स वायर, डेटोनेटर और गन पाउडर जैसी घातक चीजें शामिल हैं। CRPF और पुलिस द्वारा चलाये गये सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को यह बेहतरीन कामयाबी मिली। आशंका जताई जा रही है कि नक्सली किसी बड़े हमले की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने समय रहते उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस और CRPF को सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली कमांडर पवन लंगड़ा और साहेबराम मांझी का दस्ता इलाके में एक्टिव है और किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है। इसी सूचना पर गिरिडीह पुलिस कप्तान के निर्देश पर सुरक्षाबलों ने साझा अभियान चलाया। बुधवार सुबह CRPF और जिला पुलिस के जवानों ने पूरे गांव को घेर लिया। जैसे ही नक्सलियों को जवानों के आने की भनक लगी, वे ग्रामीणों की आड़ लेकर जंगलों की ओर भाग गये। सुरक्षाबलों का मानना है कि ये विस्फोटक किसी बड़े हमले को अंजाम देने के लिए जमा किये गये थे।
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ मेला : आस्था के समंदर में सुरक्षा की पतवार
इसे भी पढ़ें :PM मोदी को लेकर बागेश्वर बाबा का बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार





