BIHAR : बिहार में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा। इसी बीच एक खबर सामने आ रही है की एक कोरोना मरीज कोविड सेंटर से फरार हो गया। मरीज के भागने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। यह घटना सीतामढ़ी जिले के आईटीआई कोविड-19 सेंटर का है। यह बड़ी लापरवाही कोरोना से लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर रहा है। संबंधित पदाधिकारी ने कहा है कि वरीय पदाधिकारी और थाने को इसकी सूचना दे दी गई है। लेकिन अब तक कोरोना संक्रमित मरीज पकड़ा नहीं गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : OMG! झारखंड में कोरोना के नए स्ट्रेन का लगा पता, पहले वाले से भी ज्यादा खतरनाक
इसे भी पढ़ें : BREAKING : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हुए कोरोना पॉजिटिव, कल हुए थे आइसोलेट






