KohramLive Desk : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सीएम ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जानकारी दी कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। यूपी सीएम ने लिखा कि सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें
कोरोना की चपेट में आए थे कई अधिकारी और घर के स्टाफ
आपको बता दें कि बीते दिन ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में कई अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्होंने पहले ही खुद को आइसोलेट कर लिया था, लेकिन अब टेस्ट रिपोर्ट आई है जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए हैं।
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव एसपी गोयल, सचिव अमित सिंह, ओएसडी अभिषेक कौशिक भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग के दो स्टाफ भी कोरोना की चपेट में आए थे। सिर्फ स्टाफ ही नहीं, बल्कि यूपी सरकार में मंत्री आशुतोष टंडन भी बुधवार को कोराना पॉजिटिव पाए गए हैं।
शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 14, 2021








