Kohramlive Desk : अगर आप ऐप्पल (Apple) के स्मार्टफोन iPhone का इस्तेमाल करते हैं या फिर आपके घर में ऐप्पल का कोई भी डिवाइस है तो रहें सावधान। ऐप्पल के नए फीचर से आपके पैसे आपसे बिना पूछे ही काट लिए जाएंगे। ऐप्पल (Apple) ने हाल ही में डिवेलपर्स को यह सूचना दी है कि वो एक नया सब्सक्रिप्शन फीचर लेकर आ रहा है। इस नए फीचर के तहत आपके सब्सक्रिप्शन (Auto-Renewal Subscription) का रिन्यूअल तब भी खुद ही हो जाएगा जब सब्सक्रिप्शन की कीमत भी बढ़ाई जाएगी। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपके किसी ऐप्पल सब्सक्रिप्शन की कीमत बढ़ भी जाती है, तब भी उसका ऑटो-रिन्यूअल हो जाएगा।
इस तरह काम करेगा नया फीचर
ऐप्पल का यह नया सब्सक्रिप्शन फीचर कुछ शर्तों के तहत काम करेगा। ऐप्पल बिना पूछे सब्सक्रिप्शन का ऑटो-रिन्यूअल तब ही करेगा जब प्लान की कीमत साल में सिर्फ एक बार बढ़ेगी। अगर सब्सक्रिप्शन के पिछले प्राइस और नए प्राइस में 50% से ज्यादा का अंतर होगा तो ये फीचर लागू नहीं किया जा सकेगा। इतना ही नहीं ऐप्पल को इस तरह के ऑटो-रिन्यूअल के लिए देश के कानून की भी इजाजत लेनी होगी।
अब तक होता आ रहा है ऐसा
इसके पहले ऐप्पल के किसी सब्सक्रिप्शन की कीमत अगर बताई जाती है, तो ऐप्पल तब तक उसे ऑटो-रिन्यू नहीं करता है जब तक उसे यूजर की तरफ से मंजूरी नहीं मिल जाती है। अब यूजर्स को पता भी नहीं चलेगा और ऑटो-रिन्यूअल के चक्कर में सब्सक्रिप्शन की बढ़ी हुई कीमत का भी भुगतान ऐसे ही हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें : जमीन लफड़ा बन गया काल, वृद्ध शिव यादव को टपका डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : IAS पूजा मैडम की रिमांड अवधि क्या बढ़ी, एक पावरफुल IAS का परिवार दुबई टूर पर… देखें
इसे भी पढ़ें : अब ना धुलेगा मांग का सिंदूर, ना तोड़ी जाएंगी चूड़ियां, जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें : दुनिया से रुख्सत हो गया रांची पुलिस का जांबाज लुगून… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : उठते फन का कुचलने का फरमान जारी किया DGP ने… देखें
इसे भी पढ़ें : नौ लोगों की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा
इसे भी पढ़ें : केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को कराया जा रहा एयरलिफ्ट, जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें : खुद को बताता था मानवाधिकार टीम का सदस्य, करता था यह धंधा… देखें
इसे भी पढ़ें : Coconut water : नारियल में पानी है या नहीं, इस देसी जुगाड़ से जानें…
इसे भी पढ़ें : Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…
इसे भी पढ़ें : Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…
इसे भी पढ़ें : Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…
इसे भी पढ़ें : Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….






