ओरमांझी : मंगलवार को ओरमांझी में मौत बनकर आसमान से बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से दो किशोरों की मौत हो गई। वहीं चार बच्चे घायल हो गए। सभी ओरमांझी के चकला गांव के हैं। चकला के अभिषेक साहु (17) पिता रणधीर साहू और नितिन पाहन (13) पिता स्व. रामकिशोर पाहन की मौत हो गई। जबकि अंकित पाहन, अनुभव पाहन, जितेंद्र कुमार पाहन व नंदलाल महतो तरह घायल हो गए। सभी की उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच है। तेरह से सत्रह साल के थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सभी दोपहर में फार्म के कुआं में नहाने गए हुए थे। अचानक से मौसम खराब हुआ और वज्रपात की चपेट में सभी आ गए।
Read More :मामूली बात को लेकर महिला पर तीर से हमला, पति को भी डंडे से…
Read More :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया को बनाया जनभागीदारी का सशक्त माध्यम










