spot_img
spot_img
spot_img

Election Commission का बड़ा ऐलान, 17 साल के युवा भी कर सकेंगे Voter ID कार्ड के लिए अप्लाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ की बैठक, चुनाव आयोग के निर्देशों की विस्तार से दी जानकारी

RANCHI : मतदाता पहचान पत्र से आधार लिंक कराने को लेकर शुक्रवार को रांची की उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य के राजनैतिक दलों के साथ बैठक की। समाहरणालय ब्लॉक ‘A’ स्थित कमरा संख्या – 207 में हुई बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। मेरी मड़की ने निर्वाचन विधि एवं नियमों में संशोधन के बाद प्रपत्र 06, 06B, 07 एवं 08 में मतदाताओं के नाम का पंजीकरण एवं शुद्धिकरण तथा मतदाता सूची में मतदाताओं के आधार Linking and Authentication कार्य को लेकर मेरी मड़की ने सभी को विस्तार से जानकारी दी।

वोटरों की इच्‍छा के आधार पर वोटर कार्ड को आधार से जोड़ा जाएगा

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश को स्‍पष्‍ट करते हुए उन्‍होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रामाणिकता के साथ अधिक से अधिक मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक कराने के लिए प्रेरित किया। ऐच्छिक रूप से आधार नंबर को एकत्रित कर आधार नंबर लिंक किया जाना है। मतदाता सूची को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया 01 अगस्त 2022 से शुरू होगी। मतदाताओं के द्वारा आधार नंबर उपलब्ध कराना उनकी इच्छा पर है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों से अपेक्षा है कि इस अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें और अधिक से अधिक लोगों के आधार नंबर लिंक कराने में सहायता करें।

01 अगस्त से घर-घर जाकर मतदाताओं से आधार कार्ड नंबर लेंगे बीएलओ

बताया गया कि बीएलओ 01 अगस्त से घर-घर जाकर मतदाताओं से आधार कार्ड नंबर लेंगे। मतदाता भी ऑनलाइन माध्यम से अपना आधार नंबर फॉर्म-6B में भर सकते हैं। इसके साथ ही अपने पोलिंग बूथों पर जाकर आधार नंबर फॉर्म-6बी में भरकर जमा करा सकते हैं। आधार नंबर लिंकिंग के लिए सभी पोलिंग बूथों पर 07 और 21 अगस्त को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। आधार नंबर उपलब्ध नहीं कराने पर मतदाता सूची हटाया नहीं जाएगा। किसी भी स्थिति में प्राप्त आधार नंबर को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने कुछ सवाल भी किए जिसका जवाब देकर डीईओ ने उन्हें संतुष्ट किया।

17 वर्ष की उम्र में भी मतदाता कार्ड के लिए कर सकते हैं आवेदन

बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की ने बताया कि अब मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए 18 साल का होना जरूरी नहीं है, बल्कि 17 वर्ष की उम्र में भी मतदाता कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार, जिन लोगों की आयु 1 जनवरी 2023 में 18 साल पूरी हो रही है, वह भी मतदाता कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्य नागरिक 01 जनवरी, 01अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके है, तो मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें : पत्थर कारोबारी मुंगेरी यादव रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत से Miss UN Earth मेरीना तिर्की ने की मुलाकात…

इसे भी पढ़ें :पेड़ है तभी जीवन है, जल, जंगल, जमीन राज्यवासियों का वजूद : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :थाने में ही धरने पर बैठी सुचिता… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :सिर्फ एक फोन कॉल और उड़ गई पूरे परिवार की नींद… देखें

इसे भी पढ़ें :याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

इसे भी पढ़ें :CM ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, पार्थ चटर्जी को किया कैबिनेट से बाहर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...