spot_img

बिग एचीवमेंट : झारखंड के युवाओं ने धरातल पर उतारी अपनी इनोवेटिव सोच, बना रहे इलेक्ट्रिक रेट्रो-फिट ऑटो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

JAMSHEDPUR : अगर इनोवेटिव आइडिया पर लगन से काम किया जाए तो न्‍यू स्‍टार्टअप के रूप में बेहतर रिजल्‍ट जरूर सामने आता है। ऐसा कर दिखाया है झारखंड के युवाओं ने। सबसे पहले चार युवा कॉलेज में मिले, दोस्ती हुई। सबने अपनी इनोवेटिव सोच के साथ एक हैकथॉन में भाग लिया, जहां इनकी टीम रनरअप रही। फिर यहीं से गढ़ी गई एक नए स्टार्टअप की कहानी।

Read More: पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा

रांची, जमशेदपुर और कोडरमा के युवक

इस क्‍लास में बहुत जल्द जमशेदपुर के सूर्य प्रताप सिंह-गौरव कुमार सिंह, रांची के पुलकित जैन और कोडरमा के विश्वजीत कुमार की टीम शामिल हो जाएगी। चार युवाओं की यह टीम इलेक्ट्रिक रेट्रो-फिट ऑटो के आइडिया पर काम कर रही है। इसके तहत पुराने डीजल व पेट्रोल वाली ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में कन्वर्ट किया जाएगा। इस स्टार्टअप के लिए प्रोटोटाइप तैयार हो चुका है। फिलहाल टीम सर्टिफिकेशन पर काम कर रही है।

Read More:कौन डकार गया गरीब का पैसा, सुनें… (Video)

सीआईटी रांची के इनक्यूबेशन सेंटर में हुई स्टार्टअप की शुरुआत

इस स्टार्टअप को कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) रांची के इनक्यूबेशन सेंटर में इनक्यूबेट किया गया है। इसके साथ ही एमएसएमई, एआईसीटीई, एसटीपीआई पुणे के मोशन इनक्यूबेटर, 36 इंक इनक्यूबेटर से सहयोग मिल रहा है।

Read More:अफसर बिटिया बन पूरा किया मां का ख्वाब… देखें, रांची की दिव्या कैसे पास कर गई BPSC परीक्षा

एक ऑटो में खर्च होंगे 40 हजार रुपये

पुरानी पेट्रोल-डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदलने में 35-40 हजार रुपए खर्च करने पड़ेंगे। पुराने ऑटो में इंधन व मेंटेनेंस का खर्च ज्यादा होता है। एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर से ज्यादा चलेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...