Kohramlive : सुबह 11.50 बजे एक बिल्डिंग गिर गई। जिसमें नौ लोग दब गए। इसमें से 7 लोगों को रेस्क्यू करवा लिया गया है और दो लोग अभी मलबे में फंसे हुए हैं। सात घायलों में एक महिला भी शामिल है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। सभी घायलों को पास के सरकारी अस्पताल गुरू तेग बहादुर में भर्ती कराया गया है। घटना दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिला के गोकलपुरी थाना अंतर्गत जोहरीपुर एक्सटेंशन इलाके की है।
नॉर्थ ईस्ट जिला के डीसी ने कही ये बात
दिल्ली पुलिस के नॉर्थ ईस्ट जिला डीसी संजय सैन के अनुसार, आज शुक्रवार को सुबह करीब 11:50 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। पीसीआर कॉल कर बताया गया कि गोकलपुरी थाना अंतर्गत इलाके में 123/124, गली नंबर 12, जौहरीपुर एक्सटेंशन में एक बिल्डिंग गिर गई है। इसके सूचना के बाद तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। इस दौरान डीडीएमए और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया है।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में बड़ा हादसा, 9 की मौ*त…
इसे भी पढ़ें : रांची में मर्डर करने वाले बदमाश का यूपी में इन*काउंटर…
इसे भी पढ़ें : राजधानी के कपड़ा व्यवसायी की बड़ी बेरहमी से खूंटी में ह*त्या….
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल














