spot_img

बड़ा हादसा : 100 फुट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, मची चीख पुकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 11 जख्मी हैं। सभी को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। बता दें की सभी श्रद्धालु लुधियाना जिले के गांव बोदल के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बैसाखी के अवसर पर श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब में नतमसतक होने आए थे।

हादसे में जसवीर सिंह उर्फ जस्सी (27), हैरी (15) और सादा बाबा (65) की मौके पर मौत हो गई। वहीं सुखदीप सिंह, पवनप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, विजय कुमार, अवतार सिंह, संदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह, अर्श, वर्श और जीती घायल हुए हैं। इनमें सात लोगों को निजी अस्पतालों भर्ती कराया गया है। सुखदीप, पवनप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, विजय कुमार को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही श्री गुरु रविदास जी की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब के प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह, नरेश सिंह, सुखदेव सिंह, गुरमेज सिंह पुलिस चौकी प्रभारी लखबीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घटना पंजाब के होशियारपुर जिले में शिवालिक की पहाड़ियों में बसे गांव गढ़ीमानसोवाल की है।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं ने ट्रॉली के पीछे पानी का टैंकर और उसके पीछे जनरेटर बांध रखा था। जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली पहाड़ी से नीचे उतरने लगी तो पीछे से पानी के टैंकर व जनरेटर का दबाव ट्रैक्टर पर पड़ा। इसी वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 100 फुट गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि यह रास्ता काफी खतरनाक है। कई बार इस रास्ते में हादसे हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें :जमीन के लफड़े में कल गई थी एक की जान, आज क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :खपरैल घर से मिले 10 लाख के ऐसे सामान, पुलिस भी दंग… देखें

इसे भी पढ़ें :रांची में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची में मकई के खेत में इस हाल में मिले गजराज…देखे

इसे भी पढ़ें :ASP-SDPO सहित 7 पुलिसकर्मी नवाजे गये, कहां और क्यों… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...