RANCHI : राजधानी रांची के बेड़ों में एक हाथी की डेड बॉडी मिली है। डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना वन विभाग की टीम की दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथी की डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी कई दिनों से बीमार चल रहा था। इतना ही नहीं वह अपने झुंड से बिछड़ गया था। अकेले ही विचरण कर रहा था। संभावना है की बीमारी के कारण हाथी ने दम तोड़ा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि हाथी की मौत किस कारण से हुई है। हाथी की डेड बॉडी नगड़ी में हरही गांव के पास हरही-पुरियो जाने वाली सड़क किनारे मकई के खेत में मिली है।
इसे भी पढ़ें :निलंबित IAS पूजा सिंघल के खिलाफ आरोप गठित
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग सेंट्रल जेल से बाहर निकलीं ममता देवी
इसे भी पढ़ें :चार बेटियों के मां-बाप इस हाल में मिले… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड बंद का रांची में रहा यह असर… देखें
इसे भी पढ़ें :बिहार में 7वें चरण की शिक्षक भर्ती को लेकर नीतीश कैबिनेट की मुहर
इसे भी पढ़ें :SBI में निकली बंपर Vacancy, सिर्फ इंटरव्यू से मिलेंगी नौकरियां












