spot_img
spot_img
spot_img

ASP-SDPO सहित 7 पुलिसकर्मी नवाजे गये, कहां और क्यों… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी में सात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आज पुलिस मुख्यालय की ओर से नवाजा गया। पुलिस कप्तान अमन कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सभी का हौसला बढ़ाया। सम्मानित किये गये पुलिस कर्मियों में खूंटी के ASP अभियान रमेश कुमार, खूंटी एसडीपीओ अमित कुमार, अड़की थानेदार सब इंस्पेक्टर मो. इकबाल हुसैन, एसआई शशि प्रकाश, एएसआई राहुल रंजन, हवलदार अमित कुमार और सिपाही बाबुराम बास्की शामिल हैं।

PLFI का कुख्यात सबजोलन कमांडर लाका पाहन उर्फ विशाल को मुठभेड़ में ढेर करने में सराहनीय योगदान देने के लिए ASP अभियान रमेश कुमार, हवलदार अमित कुमार और सिपाही बाबुराम बास्की को प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया। यह मुठभेड़ मुरहू थाना के कोटा गांव के जंगली इलाके में बीते साल के 4 मई को हुई थी। खूंटी, सरायकेला और चाईबासा के बॉर्डर इलाकों में ऑपरेशन थंडरस्टॉर्म के दरम्यान दो माओवादियों को मार गिराया गया था। साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की गई थी। वहीं, डारकडा, जमरो, कुरुंगा, भरनिया, पदमपुर, लुदिबेड़ा में फॉरवर्ड बेस कैंप बनाया गया। इन दोनों कामों में बढ़िया परफॉर्मेंस देने के लिए ASP अभियान रमेश कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इसी साल की 26 मार्च को खूंटी में पहला ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें अड़की थाना क्षेत्र के अलग-अलग उग्रवाद प्रभावित इलाकों से कुल 70 हॉकी खिलाड़ियों को खूंटी लाकर मैच दिखाया गया। हॉकी स्टिक, जर्सी और बॉल देकर उनका हौसला तक बढ़ाया गया। इस उम्दा काम के लिए खूंटी एसडीपीओ अमित कुमार, अड़की थानेदार सब इंस्पेक्टर मो. इकबाल हुसैन, एसआई शशि प्रकाश को सम्मानित किया गया। इन्हें भी पुलिस कप्तान अमन कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा।

वहीं, खूंटी में गुजरे 10 और 5 साल से अधिक समय से लंबित कांडो को निर्धारित समय पर निपटाने के लिए एसडीपीओ अमित कुमार और एएसआई राहुल रंजन को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इसे भी पढ़ें : निलंबित IAS पूजा सिंघल के खिलाफ आरोप गठित

इसे भी पढ़ें : बिहार में 7वें चरण की शिक्षक भर्ती को लेकर नीतीश कैबिनेट की मुहर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...